विराट कोहली मैदान पर अपनी फिटनेस और खेल के लिए जितने मशहूर हैं, उनती ही दिलचस्पी उनके फैंस के उनकी पर्सनल लाइफ की छोटी-छोटी चीजों में भी रहती है. वह कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं, iPhone रखत हैं या Android इसको लेकर भी फैन्स में चर्चा होती रहती है. अब विराट कोहली की एक जिम सेल्फी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.
जिम सेल्फी में दिखा iPhone Air
विराट कोहली ने Instagram पर एक जिम सेल्फी शेयर की थी. इस तस्वीर में उनके हाथ में जो फोन नजर आ रहा है. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Air है. फोन का ब्लैक वेरिएंट दिखाई दे रहा है. कई मिडिया संस्थान समेत कई रिपोर्टस में भी इस फोन की पहचान iPhone Air के तौर पर की गई है.
सबसे पतला iPhone है iPhone Air
iPhone Air की सबसे खास बात इसका डिजाइन है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और यह अब तक का Apple का सबसे पतला iPhone है. फोन को हल्का और पतला रखने पर खास ध्यान दिया गया है. विराट कोहली की फिटनेस को देखते हुए यह फोन उनके लिए एक नेचुरल फिट जैसा भी लगता है.
A19 Pro चिप से लैस है फोन
पतला होने के बावजूद iPhone Air के परफॉर्मेंस में कोई बड़ी कटौती नहीं की गई है. इसमें Apple का A19 Pro चिप दिया गया है. फोन में 6.5 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो ProMotion सपोर्ट करता है. यानी फोन का फोकस सिर्फ पतले डिजाइन पर नहीं, बल्कि तेज परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले पर भी है.
कैमरा सेटअप में रखा गया है सिंपल डिजाइन
iPhone Air में पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का Fusion कैमरा दिया गया है. यहां Apple ने कई कैमरों का बड़ा सेटअप देने के बजाय सिंगल रियर कैमरा रखा है. बैटरी लाइफ के मामले में भी यह फोन Apple के सबसे ज्यादा बैटरी देने वाले मॉडल्स में शामिल नहीं है. यानी कंपनी ने फोन को पतला रखने के लिए कुछ जगहों पर समझौता किया है.
कितनी है इसकी कीमत?
भारत में Apple iPhone Air की आधिकारिक कीमत 256GB वाले बेस वेरिएंट के लिए 1,49,900 रुपये से शुरू होती है और वेरिएंट के हिसाब से 2,24,900 रुपये तक जाती है.
Pro Max नहीं, Air क्यों?
विराट कोहली जैसे क्रिकेट स्टार के पास Apple का सबसे महंगा और सबसे ज्यादा फीचर्स वाला iPhone होने की उम्मीद की जा सकती है. लेकिन उनकी जिम सेल्फी में iPhone Air नजर आने से तस्वीर थोड़ी अलग है. यह Apple का सबसे महंगा iPhone नहीं है, लेकिन प्रीमियम फील के साथ पतला और कम भारी डिजाइन देता है.
विराट की पसंद में पहले भी दिखी है सादगी
कोहली की टेक चॉइस में यह पहली बार नहीं है जब कुछ अलग देखने को मिला है. उन्हें पहले Whoop fitness tracker पहने हुए भी देखा गया है. यह एक ऐसा फिटनेस ट्रैकर है जिसमें स्क्रीन नहीं होती. यह हेल्थ, रिकवरी, नींद और एक्सरसाइज जैसी चीजों को ट्रैक करता है, लेकिन फोन या स्मार्टवॉच की तरह बार-बार नोटिफिकेशन नहीं दिखाता.
फोन और फिटनेस ट्रैकर की पसंद से क्या पता चलता है?
iPhone Air और Whoop ट्रैकर को एक साथ देखें तो कोहली की टेक पसंद में एक पैटर्न नजर आता है. दोनों ही प्रोडक्ट दिखावे से ज्यादा काम पर फोकस करते हैं. एक तरफ iPhone Air पतला और हल्का है, वहीं Whoop बिना स्क्रीन के बैकग्राउंड में फिटनेस डेटा ट्रैक करता है. हालांकि, ये उनकी व्यक्तिगत पसंद के बारे में सिर्फ एक संभावित संकेत है, इससे उनकी टेक पसंद को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना जरूरी नहीं है.
ये भी पढ़ें- ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली का बड़ा धमाका, खतरे में शुभमन गिल की नंबर-1 की कुर्सी, जानें किस नंबर पर रोहित शर्मा?
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines