Vodafone Idea Cheapest OTT Plan: देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं जो अपने रिचार्ज प्लान के लिए यूजर्स के बीच पसंद की जाती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से एक दूसरे को टक्कर देने के लिए विभिन्न रिचार्ज प्लान पेश किए जाते हैं जो पोस्टपेड और प्रीपेड यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बात करें जियो और एयरटेल की तो दोनों कंपनियां वीआई को टक्कर देने के लिए विभिन्न प्लान पेश करती हैं। हालांकि, इस बार वीआई के एक प्लान से जियो और एयरटेल की टेंशन बढ़ सकती है।
दरअसल, वोडाफोन आइडिया की ओर से यूजर्स के लिए एक एंटरटेनमेंट प्लान पेश किया गया है जो जियो और एयरटेल की टेंशन बढ़ा सकता है। कंपनी की ओर से कम कीमत में ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फायदा दिया जा रहा है। वीआई अपने ग्राहकों को 200 रुपये से कम में अधिक ओटीटी ऐप्स का फायदा दे रहा है।
200 रुपये का सस्ता ओटीटी ऐप्स
वोडाफोन आइडिया की ओर से 200 रुपये से कम में सिर्फ 175 रुपये में अधिक ओटीटी ऐप्स वाला प्लान पेश किया जा रहा है। यूजर्स को पसंदीदा मनोरंजन का मजा बेहद कम कीमत में मिल सकेगा। 175 रुपये वाले इस प्लान का नाम वीआई मूवीज एंड टीवी (Vi Movies & TV Plan) है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plans: 84, 98 और 336 दिनों के रिचार्ज प्लान, कौन सा सबसे सस्ता? जानिए
Vodafone Idea Rs 175 OTT Plan Benefits
बात करें 175 रुपये वाले ओटीटी प्लान के बेनिफिट्स की तो इसका फायदा Vi Movies & TV ऐप के माध्यम से उठाया जा सकता है। ये प्लान पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। प्लान के तहत यूजर्स को 17 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स और 350 लाइव टीवी चैनल के अलावा कई अन्य कंटेंट देखने कोमिलेंगे। इसके अलावा 10GB डेटा का बेनिफिट 28 दिनों के लिए मिलता है।
Vi vs Airtel vs Jio OTT Plan
वोडाफोन की तरह जियो भी 175 रुपये में ओटीटी प्लान देता है लेकिन इसके साथ सिर्फ 10 ओटीटी ऐप्स मिलते हैं। हालांकि, डेटा और वैधता वीआई के 175 प्लान जितनी ही है। जियो यूजर्स को 28 दिनों की वैधता और कुल 10GB डेटा का फायदा मिलता है। जबकि, एयरटेल की ओर से 181 रुपये का प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ पेश किया जाता है। इसमें यूजर्स को 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स और कुल 15GB डेटा का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines