Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 84 दिनों की वैधता वाला किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plans: सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आप जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के 84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जान सकते हैं।

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plans

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plans: हम सभी लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करते हैं। कई यूजर्स के लिए 84 दिन यानी करीब 3 महीने की वैधता वाला प्लान खास होता है। हाल ही में जियो ने अपने यूजर्स की पसंद को देखते हुए 84 दिनों की वैधता वाला किफायती प्लान पेश किया था, जिसकी कीमत 999 रुपये है। जबकि, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की ओर से सस्ते प्लान को पेश किया जाता है। आइए जानते हैं चारों कंपनी में से किसका रिचार्ज प्लान सस्ता है?

Reliance Jio 84 Days Validity Recharge 

रिलायंस जियो की ओर से 84 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान भी ऑफर किया जाता है। जियो सिर्फ 999 रुपये का प्लान देता है जिसके साथ हर दिन 3 GB डेटा, कॉलिंग और एसएमएस का फायदा मिलता है। इसके अलावा एक प्लान 666 रुपये का आता है जिसके साथ हर दिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Airtel Recharge Plan with 84 Days

एयरटेल की ओर से 859 रुपये वाला 84 दिनों की वैधता रिचार्ज प्लान पेश किया जाता है। इसके साथ यूजर्स को हर दिन 1.5 GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा मैसेज के लिए हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Vodafone Idea Cheapest 84 Days Plan

वोडाफोन आइडिया का सस्ता रिचार्ज प्लान 859 रुपये का आता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ हर दिन 1.5 GB डेटा का बेनिफिट मिलता है।

BSNL 84 Days Recharge Plan

सरकारी टेलीकॉम बीएसएनएल की ओर से 84 दिनों की वैधता वाले सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किया जाता है। सिर्फ 597 रुपये में कंपनी की ओर से 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को पेश किया जाता है। इसके साथ यूजर्स को प्रति दिन 4 जीबी डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ में मुफ्त इरोज नाउ की सदस्यता भी मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ