मोबाइल डेटा खत्म होने पर अक्सर अलग से डेटा पैक लेना पड़ता है. लेकिन अब Vi प्रीपेड यूजर्स के लिए यह काम थोड़ा आसान होने वाला है. कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया फैमिली प्लान लॉन्च किया है, जिसमें परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए सभी सदस्यों का एक ही शहर में रहना जरूरी नहीं होगा.
यानी परिवार का एक सदस्य दिल्ली में है और दूसरा किसी दूसरे शहर में, तब भी दोनों डेटा शेयर कर सकेंगे. इसके साथ ही फैमिली ग्रुप के सदस्यों को Vi ऐप से रिचार्ज करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी. Vi ने अपने इस नए फीचर को ‘Vi पे सब हैं VIP’ टैगलाइन के साथ पेश किया है.
कैसे शेयर कर सकेंगे डेटा?
फैमिली डेटा शेयरिंग का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Vi ऐप पर फैमिली डैशबोर्ड बनाना होगा. इसके बाद यूजर अपने परिवार के दूसरे सदस्यों को इस ग्रुप में जोड़ सकता है. कंपनी ने इस फीचर को समझाने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फैमिली डैशबोर्ड बनाने और सदस्यों को जोड़ने की प्रोसेस बताई गई है.
Vi के नए फैमिली प्लान में एक ग्रुप के अंदर कुल चार सदस्य शामिल हो सकते हैं. इसमें एक प्राइमरी मेंबर होगा, जबकि अधिकतम तीन सेकेंडरी मेंबर जोड़े जा सकेंगे. एक्टिव Vi प्रीपेड यूजर्स Vi ऐप के जरिए अपना फैमिली ग्रुप बना सकते हैं और उसमें दूसरे सदस्यों को शामिल कर सकते हैं.
अपना अलग रिचार्ज और प्लान भी रहेगा
इस सुविधा की खास बात ये है कि फैमिली ग्रुप में शामिल होने के बाद सभी सदस्यों को एक ही प्लान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. हर सदस्य का अपना प्रीपेड प्लान और उसकी वैलिडिटी पहेल की तरह बनी रहेगी. यानी परिवार के लोग अपने-अपने मौजूदा प्लान का इस्तेमाल करते हुए जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के साथ डेटा शेयर कर सकेंगे.
एक बार में 500MB डेटा कर सकेंगे शेयर
Vi के मुताबिक, फैमिली ग्रुप का कोई सदस्य दूसरे सदस्य को एक बार में 500MB डेटा भेज सकता है. हालांकि, एक दिन में कितनी बार 500MB डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा और शेयर किए गए डेटा की वैलिडिटी कितनी होगी, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है.
रिचार्ज पर मिलेगा 10% तक डिस्काउंट
डेटा शेयरिंग के अलावा Vi फैमिली ग्रुप के सदस्यों को रिचार्ज पर भी फायदा मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, फैमिली ग्रुप में शामिल सदस्य Vi ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं. हालांकि, कितनी छूट मिलेगी, यह रिचार्ज प्लान और लागू ऑफर पर निर्भर हो सकता है. इसलिए रिचार्ज करने से पहले Vi ऐप में उपलब्ध ऑफर और उसकी शर्तें जरूर देखना बेहतर रहेगा.
ये भी पढे़ं- JioFiber का धमाकेदार ऑफर! 12 महीने के रिचार्ज पर 4 महीने एक्स्ट्रा चलेगा कनेक्शन, बस इतनी चुकानी होगी कीमत
संबंधित खबरें
कैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
6 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
9 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
11 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
12 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Vi
First published on:
Know More: Editorial Guidelines