Vi Launch 5G Service in India: एयरटेल और Jio के बाद अब 5G की रेस में Vi की एंट्री होने जा रही है। वोडाफोन आइडिया अगले 6-7 महीनों के अंदर भारत में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो सीधे तौर पर एयरटेल और Jio को कड़ी टक्कर देगा। हालांकि, कंपनी इसमें अभी काफी पीछे है क्योंकि उसके कॉम्पिटिटर पहले ही पूरे देश में 5G सर्विस रोल आउट कर चुके हैं।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा वीआई के मुख्य कार्यकारी अक्षय मूंदड़ा द्वारा की गई है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि एयरटेल और रिलायंस जियो के जल्द ही 5जी प्लान भी लॉन्च हो सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कंपनी ने की पुष्टि
5G लॉन्च को लेकर कंपनी का कहना है कि हम लगभग 6 से 7 महीनों में 5G सेवाओं को लॉन्च करने की सोच रहे हैं। हालांकि, वीआई के 5जी रोलआउट प्लान्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इसके कॉम्पिटिटर जियो और एयरटेल 5G की रेस में काफी आगे हैं। Jio ने पहले ही अपना 5G रोलआउट पूरा कर लिया है, जबकि एयरटेल का लक्ष्य मार्च 2024 तक इसे हासिल करना है।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
जल्द आ रहे एयरटेल और Jio के 5G प्लान्स
रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एयरटेल और Jio जल्द ही 5G प्लान्स पेश कर सकते हैं। दोनों कंपनियां Monetization और Revenue Growth को बढ़ाने के लिए अपने अनलिमिटेड 5जी डाटा प्लान बंद करने जा रही हैं और 2024 की दूसरी छमाही में 4G की तुलना में 5G सर्विस के लिए कम से कम 5 से 10 प्रतिशत तक ज्यादा चार्ज करेंगी। साथ ही कई प्लान्स भी महंगे होने की उम्मीद है।
200 मिलियन होंगे 5G यूजर्स!
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 2024 के एंड तक 5G यूजर्स बढ़कर 200 मिलियन से ज्यादा होने की उम्मीद है। इसी कड़ी में एयरटेल और जियो 2024 की सितंबर तिमाही में अपने ROCE को बढ़ाने के लिए मोबाइल चार्ज में कम से कम 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेंगी, साथ ही 5जी में निवेश और अधिक कस्टमर एक्वीजीशन कॉस्ट से निपटने के लिए भी ये फैसला लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines