Vi Guarantee Programme Offer Free Data: वोडाफोन आईडिया यानी Vi ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, कंपनी इन दिनों अपने यूजर्स को फ्री डाटा दे रही है। दरअसल कंपनी ने Vi गारंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है जो एलिजिबल ग्राहकों को 130GB फ्री डेटा दे रहा है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ 5G-इनेबल्ड या नए 4G स्मार्टफोन यूजर्स को मिल रहा है और कंपनी ने इसे लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया है। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को लगातार 13 बार 10GB एक्स्ट्रा डेटा फ्री में मिलेगा। ऑफर का पूरा लाभ लेने के लिए यूजर्स को न तो पोस्टपेड पर स्विच करना है, न ही नंबर और प्लान चेंज करना है। आप मौजूदा प्लान पर इस खास ऑफर का मजा ले सकते हैं।
Vi Guarantee Programme
टेलीकॉम ऑपरेटर ने हाल ही में एक पोस्ट में इस ऑफर की घोषणा की थी। वीआई गारंटी प्रोग्राम के बारे में बताते हुए, कंपनी ने कहा कि एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने वाले ग्राहक कम्प्लीमेंटरी बेसिस पर एक साल में कुल 130 जीबी एक्स्ट्रा डेटा प्राप्त कर सकते हैं। एक बार ऑफर क्लेम करने के बाद, एक्स्ट्रा डेटा ग्राहक को 10 जीबी की 13 ट्रेंचेस में भेजा जाएगा, जो 28 दिनों के लिए वैध होगा।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
सिर्फ ये लोग ले सकते हैं ऑफर का लाभ
इस ऑफर का मजा लेने के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड डेली डाटा पैक वाला प्रीपेड प्लान लेना होगा। प्लान की शुरुआती कीमत 239 रुपये से 3,199 तक हो सकती है। यूजर्स को इस ऑफर का फुल बेनिफिट लेने के लिए उसी पैक को रिचार्ज करना होगा। अगर कोई यूजर पोस्टपेड पर स्विच करता है या अपना नंबर बंद कर देता है, तो उन्हें ऑफर नहीं मिलेगा। यूजर के पास 5G या नया 4G स्मार्टफोन होना भी जरूरी है। वहीं, कंपनी का कहना है कि ये ऑफर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, उत्तर पूर्व और उड़ीसा के टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध नहीं है।
VI गारंटी प्रोग्राम ऑफर को Claim कैसे करें?
- यूजर्स को सबसे पहले ये देखना होगा कि वे वोडाफोन आइडिया नेटवर्क पर हैं और 4G या 5G स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं।
- अगर आप कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, उत्तर पूर्व और उड़ीसा के दूरसंचार सर्कल में हैं तो यह ऑफर काम नहीं करेगा।
- एलिजिबल यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 121199 या 199199# डायल कर सकते हैं।
- एक बार यूएसएसडी कोड चलने के बाद, उन्हें स्टेप्स को फॉलो करना होगा और ऑफर Claim करना होगा।
- इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन टेक्स्ट मैसेज मिलेगा।
- यूजर्स यूएसएसडी कोड *199# डालकर भी एक्स्ट्रा डेटा चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines