हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vi Diwali Offer: ये है मुफ्त Netflix वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! कॉलिंग-इंटरनेट का भी मिलेगा मजा

Vi Diwali Offer: जियो के दिवाली ऑफर के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने मुफ्त में नेटफ्लिक्स वाले रिचार्ज प्लान को पेश कर दिया है। आइए इस रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
दिवाली ऑफर

Vi Diwali Offer: जियो के दिवाली धमाका ऑफर के साथ यूजर्स को एयरफाइबर खरीदने पर 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। जियो के बाद वोडाफोन आइडिया की ओर से अपने ग्राहकों के लिए खास प्लान पेश किया गया है। इसमें मुफ्त ओटीटी ऐप्स का फायदा शामिल है। यूजर्स मुफ्त नेटफ्लिक्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वीआई के किन प्लान के साथ फ्री नेटफ्लिक्स मिल रहा है और कितने रुपये में प्रतिदिन डेटा और कॉलिंग का कितना फायदा मिल सकता है?

Vi Free Netflix Plan

एयरटेल और जियो तो अपने कई रिचार्ज प्लान के लिए जाने जाते हैं जिनके साथ मुफ्त नेटफ्लिक्स मिलता है। वहीं, अब वोडाफोन आइडिया का भी मुफ्त नेटफ्लिक्स वाला प्लान आ गया है। कंपनी की ओर से 1600 रुपये से कम के दो प्लान पेश किए गए हैं जो फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ हैं।

Vi Rs 1198 Plan Benefits

वीआई के 1198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 70 दिनों की वैधता मिलती है। ये प्लान 70 दिनों तक अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और 2GB इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान के साथ मुफ्त नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मिलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Recharge Plans: 84, 98 और 336 दिनों के रिचार्ज प्लान

इसके अलावा Weekend Data Rollover, Binge All Night और Data Delights जैसे अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। बता दें कि ये प्लान जियो और एयरटेल के फ्री नेटफ्लिक्स वाले रिचार्ज प्लान से काफी सस्ता है।

विज्ञापन

Vi Rs 1599 Plan Benefits

बात करें वोडाफोन आइडिया के 1599 रुपये वाले प्लान की तो इसके साथ भी नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। ये प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2.5GB डेटा और 100SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा वीआई के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- UPI को लेकर RBI का बड़ा फैसला! बढ़ा दी एक बार की लेनदेन लिमिट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola