UPI को लेकर RBI का बड़ा फैसला! बढ़ा दी एक बार की लेनदेन लिमिट

New UPI transaction Limits: RBI ने यूपीआई वॉलेट और बिना इंटरनेंट के यूज किए पेमेंट करने की लिमिट को बढ़ा दिया है। आइए नई लिमिट जानते हैं।

New UPI transaction Limits

नई UPI लेनदेन सीमाएँ

New UPI transaction Limits: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अक्टूबर महीने की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) बैठक की गई। इस दौरान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और 6.5% पर ही कायम है। हालांकि, यूपीआई लेनदेन को लेकर फैसला सुना है और बैठक के दौरान आरबीआई की ओर से यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं अब यूपीआई से कितने रुपये तक का लेनदेन किया जा सकता है।

विज्ञापन

UPI 123Pay से लेकर UPI Lite Wallet की बढ़ी लिमिट

दरअसल, RBI ने UPI 123Pay से लेनदेन की लिमिट को बढ़ा दिया है। प्रति लेनदेन की सीमा अब 5000 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये हो गई है। जबकि, यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट को 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया गया है। प्रति लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये हो गई है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिल सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है यूपीआई लाइट?

यूपीआई लाइट के जरिए यूजर को बिना पिन दर्ज किए पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। छोटे भुगतान करने के लिए कई लोग यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पहले प्रति लेनदेन की सीमा 500 रुपये थी अब 1 हजार रुपये कर दी गई है। यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा को 5 हजार रुपये करने से यूजर्स के लिए लेनदेन कर आसान हो सकेगा।

क्या है UPI 123PAY?

फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123PAY ऑप्शन उपलब्ध है। इसके माध्यम से बिना इंटरनेट वाले फोन में भी यूजर्स को यूपीआई लेनदेन की सुविधा मिलती है। पहले इसके लिए लिमिट 5 हजार रुपये थी, लेकिन अब 10 हजार रुपये तक कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ