Vi 5G Digital Twin Benefits: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे संस्करण में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनी में से एक वोडाफोन आडिया ने भी 5जी सर्विस को लॉन्च किया। इस दौरान कंपनी की ओर से 5जी सर्विस को बड़े ही अलग अंदाज से पेश किया गया। वर्कर की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए वीआई ने 5जी को डिजिटल ट्वीन के नाम से पेश किया है।
PM Modi ने की पहली Vi 5जी लाइव कॉल
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ओयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (Indian Mobile Congress 2022) में वीआई ने अपनी 5जी सर्विस को लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीआई 5जी लाइव नेटवर्क पर पहली कॉल की। इस दौरान उन्होंने द्वारका में दिल्ली मेट्रो के निर्माणाधीन सुरंग का एक इमर्सिव टूर लिया, जिसके लिए उन्होंने वीआई 5जी डिजिटल ट्विन तकनीक का इस्तेमाल किया था। इस कॉल में दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना और साइट पर एक कार्यकर्ता से बातचीत हुई।
Vi 5जी लाइव कॉल से होगी वर्कर्स की सेफ्टी!
- वीओई ने हाई-स्पीड अल्ट्रा-लो लेटेंसी 5G नेटवर्क की शुरुआत की है।
- इस 5जी तकनीक से सुरंगों, खानों, भूमिगत कार्य स्थलों आदि जगहों पर कॉल की जा सकती है।
- वीओई 5G महत्वपूर्ण निर्माण स्थलों की देखरेख में श्रमिकों की सुरक्षा कर सकेगा।
- वीआई की 5जी सर्विस को श्रमिकों के सुरक्षा और दक्षता को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।
- वीओई 5G पर दिल्ली मेट्रो सुरंग साइट के लिए 3डी डिजिटल ट्विन का यूज किया जा सकेगा।
अभी पढ़ें – 5G India: लो हो गई 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग, मिली 970mbps इंटरनेट स्पीड!
5जी डिजिटल ट्विन के फायदे (Benefits of Digital Twin on Vi 5G)
वर्कर सेफ्टी- परियोजना प्रबंधक दूर से निगरानी कर सकते हैं और साइट पर किसी भी आपात स्थिति के मामले में श्रमिकों को तत्काल आदेश जारी कर सकते हैं।
संचार और कनेक्टिविटी- उच्च गति, कम विलंबता 5G तकनीक के साथ, कनेक्टिविटी और संचार निर्बाध, वास्तविक समय और एचडी गुणवत्ता में है।
दक्षता: 5G काम में दक्षता लाता है क्योंकि अवांछनीय स्थितियों से बचा जा सकता है, परियोजना प्रबंधक एक ही समय में कई साइटों की निगरानी कर सकते हैं और अधिक कुशलता से काम करवा सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
6 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
7 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
10 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
11 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
13 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines