Valentine Day 2024 Gift Ideas: आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ खास गिफ्ट्स ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ कूल गैजेट्स की लिस्ट लेकर आए हैं। आइये कुछ गिफ्ट आइडिया पर एक नजर डालते हैं।
Apple वॉच SE (2nd GEN)
अगर आपका पार्टनर हेल्थ का खास ख्याल रखता है तो आप उसे एक नई एप्पल वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। Apple वॉच एसई स्मार्टवॉच स्टाइल और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर ऑफर करती है। डेली एक्टिविटी फीचर्स के अलावा इसमें आपको क्रैश डिटेक्शन और बेहतर वर्कआउट मैट्रिक्स भी मिलता है। इसका स्विम-प्रूफ डिजाइन इसे वर्कआउट के दौरान या पानी के आसपास वेयर करने की सुविधा देता है। सेल्युलर कनेक्टिविटी, सिरी और अन्य एप्पल डिवाइस के साथ भी आप इसे यूज कर सकते हैं। इस वक्त इसका प्राइस 30,900 रुपये है।
ये भी पढ़ें : ये ऐप खुद आपके Babu-Shona को भेजेगा Good Morning का मैसेज
फुजीफिल्म इंस्टैक्स मिनी 11
वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप एक इंस्टेंट कैमरा भी गिफ्ट कर सकते हैं। फुजीफिल्म इंस्टैक्स मिनी 11 इंस्टेंट कैमरा इस वेलेंटाइन डे पर आपके स्पेशल मोमेंट को कैप्चर करने की सुविधा देता है। यह कैमरा ब्लू, पिंक और कई कलर ऑप्शन में आता है, यह चलते-फिरते क्रेडिट कार्ड के साइज की तस्वीरें प्रिंट कर सकता है। इस कैमरा का प्राइस सिर्फ 5,499 रुपये है।
किंडल पेपरव्हाइट
किताब पढ़ने के शौकीन लोगों को आप इस वैलेंटाइन डे पर किंडल पेपरव्हाइट को गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आपको एक 300 पीपीआई वाला ग्लेयर-फ्री डिस्प्ले मिलता है, इस डिवाइस पर आप एक रियल बुक का मजा ले सकते हैं। इसका डिज़ाइन भी काफी शानदार है जिससे आप इस पर लंबे समय तक पढ़ अपनी पसंदीद किताब पढ़ सकते हैं। पेपरव्हाइट में आपको 10 हफ्ते तक का बैटरी लाइफ मिलता है। हालांकि इसमें आपको ऑडियोबुक का सपोर्ट नहीं मिलता। इसका प्राइस 13,999 रुपये से शुरू होता है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 799 रुपये में घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart!
iPad Air (5th Generation)
iPad Air 5 M1 चिप, 12MP अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा, 10.9 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और 5जी सेल्युलर नेटवर्क के लिए सपोर्ट जैसे फ्लैगशिप टैबलेट फीचर्स ऑफर करता है। यह पिछले मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है और कुछ मामलों में तो महंगे iPad Pro को भी टक्कर देता है। एम1 चिप की पावर के साथ, यह पूरे दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसका प्राइस इस वक्त 54,900 रुपये है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
5 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines