UPI Payments Block Process: आजकल ज्यादातर लोग अपने फोन में डिजिटल पेमेंट ऐप्स रखते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का यूज करते हैं, जो कि भारत में एक प्रमुख पेमेंट सिस्टम बन गया है। इसके जरिए लाखों-करोड़ों यूजर्स लेनदेन करते हैं। बिल भुगतान से लेकर किसी को पैसे भेजने तक के लिए यूपीआई पेमेंट का यूज किया जाता है। फोन में यूपीआई पेमेंट्स का होना एक तरह से बैंक की सभी जानकारी होने के बराबार है। अगर मोबाइल फोन खो जाए तो यूजर को सबसे पहले यूपीआई पेमेंट्स को निष्क्रिय करना चाहिए।
और पढ़िए – ऐसा नजर आएगा iPhone 14 Pro Max! फोन को हाथ में लेने वाले शख्स ने दी कैमरे और डिजाइन की जानकारी
जी हां, मोबाइल फोन खोने पर आपको सबसे पहले यूपीआई लेनदेन करने वाले ऐप को डीएक्टिवेट करना चाहिए। यूपीआई ऐप को डीएक्टिवेट करने से पहले ये जरूर ध्यान रखें कि आपको अपना UPI PIN या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी है। आइए जानते हैं कि कैसे मोबाइल खोने के बाद यूपीआई ऐप्स को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।
और पढ़िए – जल्दी उठा लें Reliance Digital India Sale का फायदा, आधे से भी कम दाम में मिल रहा है AC
- सबसे पहले अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के कस्टमर केयर सर्विस नंबर पर कॉल करें। अब अपने फोन में मौजूद सिम नंबर को ब्लॉक करवाएं। इससे आपकी सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल होना बच सकेगा। सिम ब्लॉक करवाने के लिए आपसे नाम, बिलिंग पता समेत जानकारी मांगी जाएगी।
- सिम ब्लॉक करने के बाद अपने बैंक अकाउंट से भी फोन नंबर को ब्लॉक जरूर करवा लें। साथ ही UPI सर्विस को भी बैंक से हटवा लें। इसके लिए आपको अपने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।
- मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर FIR भी जरूर दर्ज करवाना चाहिए। आप आसानी से ऑनलाइन तरीके को अपनाकर FIR दर्ज करवा सकते हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines