Reliance Digital India AC Sale: गर्मी के मौसम में एसी के बिना रहना आसान बात नहीं है। वहीं, अगर बात करें बरसात के मौसम की तो इस दौरान घर में एक अलग ही उमस हो जाती है। ऐसे में एसी को चालू करना जरूरी हो जाता है। अगर आपके घर में एसी नहीं है और आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है।

विज्ञापन

दरअसल, रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) बेहद कम कीमत पर एसी बेच रहा है। कंपनी के ओर से डिजिटल इंडिया सेल (Digital India Sale) को शुरू किया गया है जिसका आज आखिरी दिन है। इस सेल में कई डिवाइसों को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसमें प्रोडक्ट्स पर प्राइस डिस्काउंट के अलावा एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा  है।

विज्ञापन

बंपर छूट के साथ AC खरीदने का मौका

रिलायंस डिजिटल की ओर से ग्राहकों AC की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है। कंपनी द्वारा एसी पर 60 प्रतिशत तक का ऑफ सीजन डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां पर ना सिर्फ एसी बल्कि टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स भी बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। यहां पर माइक्रोवेव ओवन 6,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे प्रोडक्ट्स

रिलायंस डिजिटल की सेल में टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज, स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। इस कंपनी की सेल का फायदा आप नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदकर उठा सकते हैं। इसके अलावा आप रिलायंस डिजिटल की आधिकारिक वेबसाइट www.reliancedigital.in से भी प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। आप चाहे तो माय जियो स्टोर्स या ईजी फाइनेंस ऑप्शन के जरिए प्रोडक्ट्स की बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ