ऐसा नजर आएगा iPhone 14 Pro Max! फोन को हाथ में लेने वाले शख्स ने दी कैमरे और डिजाइन की जानकारी

iphone 14 pro max, iphone 14

iPhone 14 Pro Series: जैसे-जैसे ऐप्पल आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग (iPhone 14 Launch Date) करीब आ रही है, वैसे-वैसे फोन से संबंधित कई जानकारियां लीक हो रही हैं। आईफोन 14 सीरीज में आईफोन 14 (iPhone 14), आईफोन 14 मैक्स (iPhone 14 Max), आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) और आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) शामिल है। पिछले कुछ समय से आईफोन 14 सीरीज को लेकर कुछ ना कुछ जानकारी लीक हो रही है।

आईफोन 14 प्रो सीरीज

वहीं, अब आईफोन 14 प्रो सीरीज (iPhone 14 Pro Series) की आधिकारिक घोषणा से पहले हैंड्स ऑन इंप्रेशन लीक हुआ है। एक टिप्सटर ने iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के वर्किंग यूनिट को हाथ में लिया है। ऐसे में इस शख्स ने इन दोनों मॉडल्स के अनुभव को साझा भी किया है। सूत्र की माने तो आईफोन 14 प्रो सीरीज में सामने की तरफ नया पिल शेप कटआउट सेटअप है।

हाथ में लगा ईंट जैसा

उस शख्स ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस फोन की आदत पड़ने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। आगामी आईफोन 14 प्रो की डिस्प्ले, iPhone 13 प्रो और iPhone 13 प्रो मैक्स की तुलना में अलग नहीं है। टिपस्टर के सूत्र का कहना है कि iPhone 14 Pro Max को हाथ में लेने पर ऐसा लगा मानों हाथ में ईंट पकड़ रखी हो।

iPhone 14 Pro Max

आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स के कैमरा सिस्टम के बारे में भी जानकारी सामने आई है। पिछले कुछ समय से ऐप्पल अपने आईफोन सीरीज में प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल के साथ पेश कर रहा है। वहीं, कंपनी अपने आगामी मॉडल में 48 मेगापिक्सल का बड़ा रिजॉल्यूशन दे सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से आईफोन 14 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये सभी डिटेल्स लीक्स और सूत्रों के जरिए सामने आई हैं।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ