UPI Lite: Payment Without Entering PIN: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) यानी यूपीआई एक ऐसा सिस्टम है जिसके जरिए आपके बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं। बिना किसी झंझट के आप किसी के भी बैंक अकाउंट में पैसे डाल सकते हैं। चाहें एक रुपये का लेनदेन करना हो या लाखों रुपये का, आप आसान स्टेप को फॉलो करके भुगतान कर सकते हैं। इस का लाइट वर्जन यूपीआई लाइट है जो अपने ग्राहकों को आसान तरीके से भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है।
अगर आप किसी भी चीज की खरीदारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपके लिए यूपीआई लाइट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चाय-सूट्टे, लंच-ब्रंच समेत किसी भी तरह के छोटे-मोटे खर्च के लिए UPI Lite एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
बिना पिन के 1000 रुपये तक का भुगतान
यूपीआई लाइट की ओर से बिना पिन दर्ज किए 1000 रुपये तक के भुगतान की सुविधा प्रदान की जाती है। अगर आपके भी छोटे-मोटे खर्चे रहते हैं और इसके लिए बार-बार पिन को दर्ज नहीं करना चाहते हैं तो यूपीआई लाइट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें बिना PIN दर्ज किए ऑनलाइन पेमेंट
- फोन में UPI Lite को सपोर्ट करने वाला ऐप डाउनलोड करें।
- लॉगिन के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को अपनाना होगा।
- बैंक अकाउंट से लिंक्ड फोन नंबर को एंटर करें।
- बैंक अकाउंट की जानकारी को दर्ज करें।
- ऐप में यूपीआई लाइट का ऑप्शन शो होगा, उस एक्टिव करें।
- एड फंड्स के ऑप्शन में अधिकतम 5000 रुपये एड कर सकते हैं।
- लेनदेन के समय पेमेंट का एक ऑप्शन यूपीआई लाइट शो होगा।
- इसे सेलेक्ट करने के बाद पिन क्रिएट करना होगा और लेनदेन कर सकेंगे।
- आप बिना पिन दर्ज किए 1000 रुपये तक की पेमेंट यूपीआई लाइट से कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI Autopay: बिना मर्जी नहीं कटेंगे पैसे, बस इस सेटिंग को करें ऑफ
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines