UPI Autopay: बिना मर्जी नहीं कटेंगे पैसे, बस इस सेटिंग को करें ऑफ

UPI Autopay: क्या आप भी हर महीने अपने आप यूपीआई से पैसे कट होने के कारण परेशान हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक सेटिंग बताने जा रहे हैं जिससे बिना आपकी मर्जी के ऑनलाइन पैसे कट नहीं होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

UPI Autopay | UPI | Autopay | UPI Autopay off | UPI Autopay turn on | online payment

UPI Autopay

UPI Autopay: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) की ओर से विभिन्न डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर ओटोपे का ऑप्शन दिया जाता है और ये कहीं न कहीं एक काम का फीचर भी है लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है जब हमें जानकारी ही न हो और हमारे खाते से हर महीने कुछ रकम कट रही हो। हर महीने पैसे कम क्यों हो रहे हैं और ये देखने के लिए जब चेक करते हैं तब पता चलता है कि कभी किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म या किसी सर्विस के लिए हमने सदस्यता ली थी और इस वजह पैसे कट रहे हैं। भूले बिसरे अगर आपसे यूपीआई ऑटोपे का ऑप्शन ऑन हो गया है तो पैसे खुद-ब-खुद कट हो जाते हैं।

बार-बार पेमेंट के लिए नहीं करना चाहते मेहनत

अगर आप जानते हैं कि आपने नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, Z5, सोनीलिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म की सर्विस के लिए सब्सक्रिप्शन ले रखा है। इसके अलावा यूट्यूब सब्सक्रिप्शन, बिजली बिल, पानी बिल, डीटीएच रिचार्ज जैसे भुगतान के लिए हर महीने प्रक्रिया को अपनाना नहीं चाहते हैं और खुद-ब-खुद पैसे कट हो जाए। इसके लिए UPI AutoPay का कई यूजर्स इस्तेमाल करते हैं।

कब हो सकती है UPI AutoPay से समस्या?

लेट पेमेंट से बचने या हर महीने बार-बार उसी प्रक्रिया को अपना और सेम अमाउंट पे करने की झंझट से छुटकारा पाने के लिए यूपीआई ओटोपे की सुविधा काम की साबित हो सकती है। हालांकि, समस्या तब होने लगती है जब हमें ये जानकारी ही न हो कि किसी सर्विस के लिए ओटो पे का ऑप्शन ऑन है। ऐसे में जरूरी है कि आप सेटिंग में इस ऑप्शन को बंद कर दें।

मिनटों में सेटिंग्स से करें बंद

बिना जरूरत की सर्विस के लिए अगर यूपीआई ओटोपे ऑप्शन ऑन है तो इसे बंद करने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा और मिनटों में सेटिंग्स से आप इसे बंद कर सकेंगे। आइए इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका जानते हैं।

  1. फोन में फोनपे, गूगल पे या पेटीएम आदि में से जो यूपीआई ऐप यूज करते हैं, उसे ओपन करें।
  2. यूपीआई ऐप की सेटिंग्स या प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको मैंडेट या ऑटोपे का ऑप्शन शो हो रहा होगा, उस पर क्लिक कर लें।
  4. यहां सभी ऑटोपे सर्विस की लिस्ट दिख जाएगी जो एक्टिव है और पैसे कट होते हैं।
  5. ऑटोपे को बंद करने के लिए उस सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करें और कैंसिल या रिवोक मैंडेट को चुनें।
  6. इसके बाद ये सर्विस बंद हो जाएगी और हर महीने जो पैसे कट रहे थे वो भी नहीं कटेंगे।

ये भी पढ़ें- UPI Users Alert! 31 जुलाई तक बैंक बैलेंस चेक करना आसान, बाद में नियम बदलने से होंगी ये दिक्कत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ