UPI Lite New Transaction Limit: क्या आप यूपीआई का लाइट वर्जन यूज करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए खुशखबरी है कि प्रति लेनदेन की सीमा बढ़ चुकी है। बिना झंझट के आप अधिकतम 1 हजार रुपये तक का लेनदेन कर सकेंगे। इससे पहले ये सीमा सिर्फ 500 रुपये थे। हालांकि, यूजर्स को यूपीआई लाइट वॉलेट से अधिक भुगतान करने की सीमा प्रदान कर दी जा चुकी है। यूजर्स को यूपीआई लाइट वॉलेट में 5 हजार रुपये तक राशि रखने की सुविधा मिलती है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से एक सर्कुलर में नई लिमिट को लागू करने के लिए कहा गया था। यूपीआई लाइट के लिए NPCI की ओर से नई सीमाओं का ऐलान किया गया था। ऐसे में छोटे-मोटे लेनदेन आसानी से किए जा सकेंगे। ये सर्कुल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की घोषणा के अनुरूप लिया गया है। NPCI ने नई सीमाओं को लागू करने के लिए सभी बैंकों को निर्देश दिया है।
31 मार्च तक शुरू हो जाएगी सुविधा
NPCI के तहत यूपीआई लाइट वॉलेट की शेष राशि को बैंक अकाउंट से भेजने की सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। इसका पालन सभी बैंक और ऐप्स को करना होगा। बता दें कि यूपीआई लाइट यूजर्स के पास वॉलेट में रकम डालने की सुविधा है लेकिन अगर उसे पैसे को वापस निकलना हो तो इसके लिए कोई सर्विस नहीं है। वहीं, अब यूजर्स को 31 मार्च से इस सुविधा का भी लाभ मिल सकेगा।
ऑटो टॉप-अप सर्विस का भी मिलेगा फायदा
अगर आपको बार-बार वॉलेट में पैसे एड करना झंझट लगता है या फिर कभी बैलेंस कम होने पर ये सोचते हैं कि काश खुद पैसे बैंक खाते से कट जाते तो अब आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। दरअसल, ऑटो टॉप-अप की सुविधा के तहत वॉलेट में बैलेंस कम होने पर बैंक खाते से सीधा पैसे कट सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को पहले इस मोड को एक्टिव करना होगा।
एड मनी के ऑप्शन आने पर रकम को पिन एंटर के बाद एड कर सकते हैं। यूजर के पास ऑटो टॉप-अप की सीमा को निर्धारित करने का भी ऑप्शन होगा। मौजूदा सीमा के तहत यूपीआई लाइट वॉलेट में अधिकतम 5 हजार रुपये तक रख सकते हैं।
बिना पिन दर्ज किए होगी पेमेंट
अगर आप छोटा-मोटा लेनदेन जैसे- 500 रुपये से कम तक का करते हैं तो बार-बार पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं है। इतने रुपये की पेमेंट आसानी से आप कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर जल्द आएगा UPI Lite पेमेंट फीचर; यूजर्स को ये होगा फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
11 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines