WhatsApp पर जल्द आएगा UPI Lite पेमेंट फीचर; यूजर्स को ये होगा फायदा

WhatsApp UPI Lite: WhatsApp जल्द ही UPI Lite पेमेंट फीचर पेश कर सकता है, जिससे यूजर्स पिन-फ्री और तेज डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर छोटे ट्रांजेक्शन को आसान और बैंक सर्वर लोड को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Whatsaap Upi Lite
विज्ञापन

WhatsApp UPI Lite: मेटा का मैसेजिंग ऐप WhatsApp का भारत और दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कंपनी भी लगातार अपने कस्टमर्स के लिए नए फीचर्स और अपडेट लाती रहती है, ताकि उनको बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकें। हाल ही में यह खबर आई थी कि WhatsApp बिल पेमेंट का ऑप्शन लाने की प्लानिंग कर रहा है, जिससे यह Google Pay, PhonePe और दूसरे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म की तरह काम करने लगेगा। इसके साथ ही ये जानकारी भी सामने आई है कि WhatsApp जल्द ही UPI Lite पेमेंट फीचर भी पेश कर सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

WhatsApp में UPI Lite पेमेंट

हाल ही में एड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट में पता चला है कि WhatsApp में UPI Lite पेमेंट विकल्प आ सकता है। WhatsApp v2.25.5.17 बीटा वर्जन में UPI Lite पेमेंट से जुड़े कोड स्ट्रिंग्स मौजूद हैं, जिससे ये पता चला है कि यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। चूंकि यह फीचर बीटा वर्जन में देखा गया है, इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि इसे कब तक स्टेबल वर्जन में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

WhatsApp New Features

इस फीचर के तहत WhatsApp UPI Lite पेमेंट सर्वर के ज्यादा लोड होने पर भी काम करेगा और पेमेंट फेलियर रेट भी कम हो जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि UPI Lite के जरिए पिन-फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिल सकती है। हालांकि, UPI Lite केवल मेन डिवाइस पर काम करेगा और यह लिंक किए गए अन्य डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होगा। WhatsApp अभी UPI Lite सपोर्ट करने वाले ऐप्स की सूची में शामिल नहीं है, लेकिन अगर यह फीचर बड़े पैमाने पर रोलआउट होता है।

क्या है UPI Lite?

UPI Lite , यूपीआई का एक सरल और तेज वर्जन है, जो छोटे लेन-देन को आसान बनाता है। ये कम वैल्यू ट्रांजेक्शन को आसान और तेज बनाना है। यूजर अपने बैंक अकाउंट से पहले से पैसे लोड कर सकता है और जरूरत पड़ने पर तेज और पिन-फ्री पेमेंट कर सकता है।
इस पेमेंट मैथर्ड में तेज ट्रांजेक्शन, बैंक सर्वर लोड कम और सुरक्षित भुगतान का ऑप्शन मिलता है। एक बार में केवल सीमित राशि लोड की जा सकती है, और यह केवल मुख्य डिवाइस पर काम करता है। UPI Lite को खासतौर पर फ्रीक्वेंट लेकिन छोटे ट्रांजैक्शन के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बैंकिंग सिस्टम पर लोड कम होता है।

विज्ञापन

WhatsApp UPI Lite के फायदे

इसकी मदद से फास्ट ट्रांजेक्शन होगा और बिना किसी बैंक सर्वर की देरी के तेज भुगतान होगा। इतना ही नहीं सर्वर बिजी होने पर भी पेमेंट पूरा होने की संभावना अधिक है। इसकी सबसे अच्छी सुविधा ये है कि पिन-फ्री पेमेंट करने का ऑप्शन है। कम राशि के पेमेंट के लिए पिन डालने की जरूरत नहीं। भारत में करोड़ों यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, जिससे यह फीचर बहुत लोकप्रिय हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ