UPI Auto Pay Mode Feature: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट ऐप के माध्यम से लेनदेन करना आसान हो गया है, लेकिन हैकर्स और फ्रॉडस्टर्स के कारण ये सुविधा यूजर्स के लिए कई बार बैंक खाते से लेकर पर्सनल डेटा के लिहाज से खतरनाक भी साबित हो सकती है। यूपीआई के माध्यम से कई लोग डिजिटल पेमेंट की सुविधा का फायदा उठाने के लिए अक्सर यूपीआई ऐप्स का सहारा लिया जाता है। आप जानते हैं कि यूपीआई के एक मोड को ऑन करने से आपका बैंक खाते को खतरा हो सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं वो कौन सा मोड है जिसे ऑफ रखना ज्यादा सही है।
यूपीआई के इस मोड को न करें ऑन
यूपीआई के इस्तेमाल से हम बिजली बिल, रिचार्ज, ओटीटी ऐप्स का रिचार्ज, अन्य ऐप्स का सब्सक्रिप्शन करते हैं। अगर हर महीने इस तरह का भुगतान करना होता है तो हम टेंशन मुक्त होने के लिए यूपीआई के ऑटोपे मोड (UPI Autopay) को अपनाना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी UPI Autopay Mode से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- UPI Scams से सावधान! इन 5 तरह से सुरक्षित रखें बैंक खाता
क्या है यूपीआई ऑटोपे मोड?
यूपीआई के फीचर्स में से एक ऑटोपे मोड है, जिससे यूजर्स को ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा मिलती है। इसके लिए यूजर्स को यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है। आप एक बार UPI PIN दर्ज करके भविष्य में बिना यूपीआई पिन दर्ज करें, आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।
खाली हो सकता है बैंक खाता!
हर महीने पेमेंट करने वाले ओटीटी ऐप्स या बिना भुगतान के लिए अगर आप ऑटोपे मोड को ऑन रखते हैं तो कई बार ऑटोमेटिक बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। ऐसे में कई बार होता ये है कि हमें याद ही नहीं होता कि हमें किसी सर्विस के लिए ऑटोपे मोड ऑन रखा है और कई बार जिसका यूज नहीं कर रहे होते उसके लिए भी पैसे कटने लगते हैं। अपने आप पैसे कटने के मोड को ऑफ रखकर आप अपनी मर्जी अनुसार हर महीने भुगतान कर सकते हैं जिससे आपको पता रहेगा कि किस-किस सर्विस के लिए बैंक से पैसे कट रहे हैं।
कैसे डिस्बल करें Autopay मोड
- गूगल पे या फोनपे की प्रोफाइल पर जाएं।
- यहां पेमेंट मोड में आपको ऑटोपे का ऑप्शन शो होगा।
- यहां Pause और Delete ऑप्शन शो होगा।
- Pause पर क्लिक करने के बाद पेमेंट मोड को रोक सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime के शिकार होने पर सबसे पहले करें ये दो काम
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
7 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
11 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
13 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines