नवंबर का महीन स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खास रहने वाला है. इस महीने Motorola, Vivo, Xiaomi, OnePlus और Realme जैसी कंपनियां भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है. इन अपकमिंग फोन में फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. खास बात ये है कि इनमें से कुछ फोन में 200MP तक का कैमरा, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इनमें से कई स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Motorola के ये स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च
Motorola नवंबर में भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है. कंपनी का Signature 27 स्मार्टफोन 5 नवंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है. यह फोन कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है. इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का Sony LYTIA सेंसर दिए जाने की चर्चा है. इसके अलावा इसमें ग्लास-सिरेमिक बॉडी और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है.
Moto G47 Power 5G में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी
Motorola का Moto G47 Power 5G भी नवंबर में भारत आ सकता है. यह स्मार्टफोन यूरोप में पहले ही लॉन्च हो चुका है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा.
Motorola Edge 70 Neo 5G भी दे सकता है दस्तक
कंपनी Edge 70 Neo 5G को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है. इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की संभावना है. वहीं, बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की भी चर्चा है.
Vivo X500 सीरीज में मिल सकते हैं तीन स्मार्टफोन
Vivo नवंबर में अपनी X500 सीरीज को भारत में पेश कर सकती है. इस सीरीज में Vivo X500 5G, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं. इन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इनमें हाई रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं.
Vivo X500 Pro Max में 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद
इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max को लेकर कैमरे के मामले में काफी चर्चा है. इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ ही फोन में 8,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है. वहीं, Vivo X500 Pro में 2K रेजोल्यूशन वाली 144Hz डिस्प्ले और 64MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है.
Vivo V80 FE और Y32 5G भी हो सकते हैं लॉन्च
Vivo X500 सीरीज के अलावा कंपनी V80 FE और Y32 5G स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है. Vivo V80 FE में 200MP का कैमरा और 7,200mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है. वहीं, Vivo Y32 5G में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.
Realme 17 Pro सीरीज में 10,000mAh तक की बैटरी
Realme भी नवंबर में अपनी 17 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज के टॉप मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी के मामले में भी यह सीरीज खास हो सकती है, क्योंकि इसमें 10,000mAh तक की बैटरी मिलने की चर्चा है.
OnePlus 16R में 8,500mAh की बैटरी
OnePlus नवंबर में 16R स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसमें AMOLED डिस्प्ले के साथ 8,500mAh की बैटरी दी जा सकती है. फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक खास विकल्प हो सकता है.
Xiaomi 18 Pro में मिलेगा डुअल 200MP कैमरा सेटअप
Xiaomi ने India Mobile Congress 2026 में Xiaomi 18 Pro के भारत लॉन्च की घोषणा की है. इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन की एक खासियत इसका सेकेंडरी रियर डिस्प्ले हो सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें दो 200MP सेंसर शामिल होने की उम्मीद है.
बजट सेगमेंट में भी कई नए फोन की तैयारी
नवंबर में सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि बजट सेगमेंट में भी कई नए फोन लॉन्च हो सकते हैं. Karbonn भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Rebel 5G के साथ वापसी कर सकती है. इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है. इसके अलावा POCO X8s 5G, Wobble Speed 5G, itel A300 Plus और Tecno Spark 50C भी इस महीने लॉन्च हो सकते हैं.
बजट फोन में भी मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
अपकमिंग बजट स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इससे कम कीमत में नया फोन खरीदने वाले ग्राहकों को भी पहले के मुकाबले बेहतर विकल्प मिल सकते हैं. हालांकि इन सभी स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स की सही जानकारी कंपनियों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी.
ये भी पढ़ें- 54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! रिलायंस डिजिटल दे रहा iPhones बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे मिलेगी डील
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines