हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Upcoming SmartPhones: इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाले फोन भी शामिल

इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका होने वाला है. कई बड़े ब्रांड नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं. किसी में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है, तो किसी में 200MP कैमरा मिल सकता हैं. नया फोन खरीदने से पहले देखें इस हफ्ते लॉन्च होने वाले 5 धांसू स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका होने वाला है.

स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए ये हफ्ता काफी खास रहने वाला है. बाजार में एक के बाद एक कई नए फोन दस्तक देने वाले हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में गेमिंग से लेकर कैमरा और बड़ी बैटरी पर फोकस करने वाले स्मार्फफोन शामिल है. रेडमी, वीवो, वनप्लस जैसे ब्रांड अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं.अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ दिन रुकना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि जल्द ही बाजार में कई नए ऑप्शन मिलने वाले हैं.

ये नए स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च

Infinix GT 50 Pro

27 अक्टूबर 2026 को Infinix GT 50 Pro के भारतीय बाजार में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. इसमें MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC6 GPU और LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिलेगा. फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान स्क्रीन का अनुभव बेहतर हो सकता है.

कितनी होगी बैटरी और बाकी फीचर्स?

Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में IP64 रेटिंग के साथ Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

विज्ञापन

Vivo X500 सीरीज

Vivo X500 सीरीज भी 27 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकती है. इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल शामिल होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इनकी ग्लोबल उपलब्धता और बाकी जानकारी की पूरी पुष्टि ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही होगी.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 200MP टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP मेन कैमरा मिल सकता है. वहीं Vivo X500 में 50MP मेन कैमरा, 64MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिए जाने की जानकारी है. डिस्प्ले के मामले में X500 Pro Max में 6.85 इंच की 2K LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है. Vivo X500 में 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

Redmi K100

Redmi K100 को 27 अक्टूबर 2026 को चीन में पेश किया जा सकता है. खास तौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की जानकारी है. इसके साथ D2 डिस्प्ले चिप भी दी जा सकती है, जिसका इस्तेमाल गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है.

मिल सकती है 10,000mAh बैटरी 

Redmi K100 की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बड़ी बैटरी को लेकर है. लीक्स के मुताबिक, फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है. इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है. फोन में 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है. कैमरा और बिल्ड की बात करें तो इसमें 200MP कैमरा और IP68 रेटिंग मिलने की जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

OnePlus Ace 7 सीरीज

OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है. इसके बाद इन्हें ग्लोबल मार्केट में भी पेश किए जाने की संभावना है. OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की चर्चा है. वहीं, OnePlus Ace 7 में इसी चिपसेट का अलग वेरिएंट दिया जा सकता है.

OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन और डुअल-एयरफ्लो डिजाइन दिए जाने की संभावना है. कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में 200MP सेंसर मिल सकता है. Ace 7 Pro में 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी चर्चा है. इसके अलावा 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 185Hz रिफ्रेश रेट, 9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

विज्ञापन

Vivo Y600

Vivo Y600 को 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है. यह फोन बड़ी बैटरी पर फोकस कर सकता है. इसमें 10,000mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग मिलने की चर्चा है. फोन में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया जा सकता है. हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Vivo Y600 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है. इसके अलावा फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है. फोन को मिलिट्री-ग्रेड बॉडी और IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की भी चर्चा है. इन फीचर्स की अंतिम पुष्टि फोन के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही होगी.

विज्ञापन

नया फोन लेने वालों के लिए क्यों खास है यह हफ्ता?

इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हैं. Infinix GT 50 Pro और Redmi K100 जैसे फोन गेमिंग पर फोकस करते हैं, जबकि Vivo X500 सीरीज में कैमरा और डिस्प्ले पर ज्यादा जोर देखने को मिल सकता है. OnePlus Ace 7 सीरीज भी परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए चर्चा में है. वहीं, Vivo Y600 बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं, तो इन लॉन्च का इंतजार करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें- 4.5 लाख रुपये का iPhone Duo कितना मजबूत निकला? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुल गई पोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola