हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones

Upcoming Smartphones: अगर आप भी इन दिनों एक नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा रुक जाइए क्योंकि इस हफ्ते मार्केट में कई जबरदस्त स्मार्टफोन्स लॉन्च होने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Upcoming Smartphones: पिछले महीने एक के बाद एक लॉन्च के बाद अब मानो ऐसा लग रहा है कि नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च पर ब्रेक लग गया है। हालांकि अगले कुछ दिनों में एप्पल सैमसंग जैसी कई बड़ी कंपनियां इस ब्रेक सर्कल को तोड़ने आ रही हैं। सैमसंग इस हफ्ते अपना एक बजट स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है, जबकि एप्पल इस हफ्ते अपने नए टैबलेट मार्केट में उतार सकता है। वहीं चीनी ब्रांड भी इस हफ्ते अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo Find N3 और OnePlus Fold को पेश कर सकता है। आइये सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A05s

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस हफ्ते एक नया बजट स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर सकता है। कंपनी इसे गैलेक्सी A05s के नाम से 18 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह भारत में पहला गैलेक्सी Ax5 सीरीज डिवाइस होने वाला है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ ड्यूड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट का यूज किया जाएगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। जबकि 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

ये भी पढ़ें : 24-Inch IMac पर काम कर रहा है Apple! जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

Oppo Find N3 and OnePlus Fold

टीजर पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों स्मार्टफोन 19 अक्टूबर (गुरुवार) के दिन लॉन्च होंगे। ओप्पो फाइंड एन3 के लॉन्च इवेंट को ओप्पो के ऑफिशियल चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। जबकि OnePlus फोल्ड का इवेंट आप OnePlus के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। यह भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे ग्लोबल मार्केट्स के लिए उपलब्ध होगा।

New iPads

स्मार्टफोन के साथ साथ इस हफ्ते एप्पल भी मार्केट में अपने नए iPad लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 17 अक्टूबर नए iPad मॉडल्स पेश कर सकती है। इन नए iPad मॉडल्स में इस बार एक पावरफुल चिप मिल सकती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि चिपसेट के अलावा इन नए iPad में कोई भी बड़ा अपग्रेड नहीं होगा। नए iPad Air में M2 प्रोसेसर हो सकता है, और iPad मिनी में A16 बायोनिक CPU मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें