Upcoming Smartphones in June 2025: वैसे तो जून के महीने में एक से बढ़कर एक ब्रांड के स्मार्टफोन को लाने की बात चल रही है, लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे जबरदस्त फोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो जून के शुरुआती सप्ताह में भारत में लॉन्च हो सकते है। अलग-अलग खासियत और कीमत के साथ जून में कुछ स्मार्टफोन शामिल होने वाले हैं। अगर आप इस महीने नया फोन लेने का सोच रहे हैं तो आइए पहले ही जान लेते हैं कि जून में कौन से स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं?
Realme C73 5G Launch Date
भारत में रियलमी सी73 5जी फोन को 2 जून, सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के माध्यम से 2 जून को दोपहर 12 बजे रियलमी सी73 लॉन्च होगा। इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी होगी जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। सुपर स्लिम डिजाइन वाले इस फोन में 120Hz स्क्रीन के साथ डिस्प्ले होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 6300 5G चिपसेट होगा। इसकी कीमत 15000 से 20000 रुपये के बीच हो सकती है।
Infinix GT 30 Pro 5G Launch Date
रियलमी सी73 5जी के लॉन्च होने के अगले दिन इंफिनिक्स जीटी प्रो 5जी फोन भारत में लॉन्च होगा। इसे भी फ्लिपकार्ट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर 3 जून, मंगलवार को दोपहर 12 बजे इनफिनिक्स जीटी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। गेमिंग के मामले में ये एक बेहतरीन फोन बताया जा रहा है। ये ब्रांड का 120FPS वाला गेमिंग स्मार्टफोन होगा, जो क्राफ्टन द्वारा प्रमाणित होगा। इस फोन के दो कलर ऑप्शन्स- डार्क फ्लेयर और ब्लेड व्हाइट लॉन्च होंगे। इस फोन की कीमत 30000 रुपये के अंदर हो सकती है।
OnePlus 13s Launch Date
वनप्लस 13एस की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। भारत में वनप्लस 13एस 5 जून 2025 को लॉन्च होगा। इसमें कई सारे फीचर्स मिलेंगे। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ फोन होगा। इसमें 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की पुष्टि हो चुकी है। वनप्लस 13एस की कीमत 50000 रुपये के अंदर हो सकती है।
Poco F7 5G Launch Date
पोको एफ7 5जी स्मार्टफोन को जून महीने के शुरुआती हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी तक इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। ये फोन 30 हजार से 35 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है। ये फोन भारत में पहले से उपलब्ध रेडमी टर्बो 4 प्रो का रीब्रांडेड संस्करण हो सकता है जिसमें स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 4 चिपसेट और 7550mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स की बल्ले-बल्ले, बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा WhatsApp के फीचर्स का मजा; जानें क्या है नया अपडेट?
Oppo Reno 14 Series Release Date
ओप्पो रेनो 14 सीरीज भी भारत में जून महीने के शुरुआती दिनों में लॉन्च हो सकता है, लेकिन अभी तक किसी डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात करें खासियत की तो ये फोन एंड्रॉयड 15-आधारित ColorOS 15 से चलेगा। फोन में ट्रिपल कैमरा हो सकता है। ओप्पो रेनो 14 सीरीज में Gemini AI मिलेगा जो यूजर्स के लिए फोन एक्सपीरिएंस अधिक बढ़ सकता है।
जून में ये स्मार्टफोन भी हो सकते हैं लॉन्च
जून में नथिंग का CMF Phone 2 Pro लॉन्च हो सकता है। जबकि, नथिंग फोन 3 को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा मोटोरोला, वीवो और रियलमी के फोन भी हैं जो जून के आखिरी तक लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल, इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines