Useful AI Tools: स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए ये हैं 3 कमाल के Ai टूल्स, हॉलिडे होमवर्क से लेकर प्रोजेक्ट करना होगा आसान

Useful AI Tools: अगर आप स्कूल में पढ़ते हैं या कॉलेज स्टूडेंट हैं तो आपके लिए कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स लेकर आए हैं, जो हॉलिडे होमवर्क से लेकर प्रोजेक्ट जैसे काम को आसान कर सकेंगे। आइए छात्रों के लिए यूजफुल एआई टूल्स बताते हैं।

Ai | ai tools

AI Tools: स्टूडेंट्स के लिए हेल्पफुल एआई टूल्स

Useful AI Tools for Students: डिजिटल दुनिया में स्मार्ट वर्क करना बहुत जरूरी है, वरना आप किसी पुरानी रेल गाड़ी की तरह होकर रह जाएंगे। नए जमाने के साथ नई टेक्नोलॉजी को अपनाएं और कुछ नया सीखने की कोशिश भी करें। आज की डिजिटल दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) यानी एआई (AI) उनमें से एक है। ये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र के लोगों का काम जल्दी और आसान करने में सक्षम है। स्कूल से लेकर कॉलेज के छात्रों के लिए भी AI काफी उपयोगी है।

विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में एक नए बदलाव के साथ एआई का इस्तेमाल बेहतर तरीके से तकिया जा सकता है। रिसर्च बेस्ड प्रोजेक्ट पूरा करना हो या गर्मी की छुट्टी के नाम पर मिला ढेर सारा हॉलिडे होमवर्क, आप कुछ AI टूल्स हैं जिन्हें अपनाकर अपने काम को आसान बना सकते हैं। आइए छात्रों के लिए फायदेमंद एआई टूल्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Gamma AI Powered Slides

Gamma AI टूल छात्रों के लिए एक यूजफुल ऐप है जिसके जरिए कई काम आसानी से किए जा सकते हैं। भाषा में सुधार करने से लेकर रिसर्च करने तक के लिए ये टूल हेल्पफुल रहेगा।

नोट्स बनाने में मददगार- इस एआई टूल की मदद से स्टूडेंट्स के लिए नोट्स बनाना बहुत आसान हो जाता है। पढ़ाई के बाद आसानी और जल्दी से छोटे छोटे पॉइंट्स के साथ नोट्स रेडी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

राइटिंग और प्रेजेंटेशन में मददगार- इस टूल की मदद से प्रोजेक्ट बनाने में हेल्प मिल सकती है। इसके अलावा राइटिंग स्किल्स को बेहतर तारीख से प्रेजेंट करने के लिए भी टूल मददगार हो सकता है। स्कूल से लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए गामा एआई टूल यूजफुल हो सकता है।

Paperguide AI Research Assistant

आज के समय में इंटरनेट की मदद से काफी कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है लेकिन हर बार सटीक जानकारी को हासिल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये टूल हेल्पफुल हो सकता है जो छात्रों के लिए जल्दी और सही जानकारी प्रदान करने के लिए जाना जाता है। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई करने के तरीकों को बदलता है और आसान बनाता है। अगर रिसर्च बेस्ड प्रोजेक्ट करना है या फिर होमवर्क पूरा करने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो पेपरगाइड एआई टूल मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन

Blackbox AI

ब्लैकबॉक्स एआई टूल उन यूजर्स के लिए हेल्पफुल है। अगर आप एक प्रोग्रामर हैं तो इस टूल की मदद से कोडिंग आसानी से की जा सकती है। अलग-अलग फॉर्मेट्स में ये एआई टूल मदद करता है। स्टूडेंट्स के लिए प्रोजेक्ट और असाइनमेंट बनाना आसान हो सकता है। इसकी मदद से आप काफी कुछ कर सकते हैं। नोट्स बनाने से लेकर रिसर्च करने तक के लिए ब्लैकबॉक्स एआई टूल मददगार साबित हो सकता है। छात्रों के पढ़ाई को तेज और आसान बनाया जा सकता है। आप इन ऐप्स के अलावा ChatGPT, Google Lense, Gemini आदि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ