Upcoming Smartphones in June 2024: जून 2024 में, कई टेक कंपनियां ग्लोबल और इंडियन मार्केट में कई स्मार्ट डिवाइस लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप कुछ दिन और इंतज़ार कर सकते हैं। इस महीने OnePlus, Vivo, और Xiaomi जैसी कई टेक कंपनियां मार्केट में अपने नए डिवाइस पेश करेंगी। चलिए जून 2024 में लॉन्च होने वाले आगामी डिवाइस की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं…
Vivo X Fold 3 Pro
वीवो की तरफ से आने वाला भारत में ये पहला फोल्डेबल फोन होने वाला है। कंपनी अपने फ्लैगशिप वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये डिवाइस 6 जून, 2024 को लॉन्च होने वाला है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी शूटर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5700mAh की बैटरी मिल सकती है।
OnePlus Nord CE4 Lite
वनप्लस पॉपुलर नॉर्ड सीरीज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी OnePlus Nord CE4 Lite नाम से नया स्मार्टफोन पेश करने के लिए तैयार कर रही है, जिसके जून के मिड में लॉन्च होने की उम्मीद है। ये डिवाइस सिर्फ 25 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस में 48+8+2 MP का रियर कैमरा सेटअप होगा। मिड-रेंज सेगमेंट में ये फोन काफी जबरदस्त होने वाला है जो नथिंग जैसे फोन्स को टक्कर देगा।
ये भी पढ़ें- Gaming Laptop पर 46% तक छूट!
Xiaomi Civi 4 Pro
टेक दिग्गज Xiaomi भी 12 जून 2024 को भारत में एक नया स्मार्टफोन Xiaomi 14 Civi लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हैंडसेट को पहले चीन में मार्च 2024 में Xiaomi Civi 4 Pro के नाम से लॉन्च किया गया था। रिलीज होने के बाद, Xiaomi 14 Civi ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने Xiaomi 14 Civi के भारतीय वेरिएंट के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में Xiaomi Civi 4 Pro के समान ही स्पेक्स होंगे।
Motorola Edge 50 Ultra और Motorola G85
मोटोरोला जून में दो नए फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है जिसे मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा और मोटोरोला G85 के नाम से पेश किया जाएगा। दोनों डिवाइस में 4500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है और ये 125W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। एज 50 अल्ट्रा में ट्रिपल कैमरा सेटअप- 64 MP + 50 MP + 50 MP सेंसर होंगे, जो बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देंगे।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
17 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines