Upcoming Smartphones in December 2024: क्या आप भी गेमर हैं? या फोटोग्राफी का खास शौक रखते हैं? या लंबे समय तक यात्रा करते हैं? तो आपके लिए आगामी दिनों में शानदार स्मार्टफोन पेश होने वाले हैं, जो न सिर्फ गेमिंग फोन होंगे बल्कि फोटो क्लिक करने के लिए एक अच्छा कैमरे वाला फोन और लंबे समय तक बिना चार्जिंग के चलने वाले एक अच्छे बैटरी के फोन हो सकते हैं।
आगामी फोन की लिस्ट में बजट का भी खास ध्यान रखना गया है। इनमें सस्ते से लेकर महंगे स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। 17 दिसंबर, मंगलवार तक कौन-कौन से फोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं? आइए एक बार अपकमिंग फोन की लिस्ट (December Upcoming Smartphones in India) पर गौर कर लेते हैं।
रेडमी नोट 14 प्लस प्रो की लॉन्च डेट
भारत में 9 दिसंबर 2024 को रेडमी नोट 14 प्लस प्रो स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। ये फोन (Redmi Note 14 Pro+) तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा। इसके ब्लैक, ग्रीन और पर्पल/लैवेंडर फिनिश जैसे कलर वेरिएंट होंगे। इसमें 50MP का टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसकी कीमत 25000 से 30000 रुपये के आसपास या उससे कम हो सकती है।
मोटोरोला जी35 5जी लॉन्च डेट
Lenovo के स्वामित्व वाले ब्रांड मोटोरोला का नया 5जी फोन भारत में जल्द पेश होने वाला है। मोटो जी35 5जी (Moto G35 5G) 10 दिसंबर 2024 को भारत में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है। इसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। ये फोन Unisoc T760 प्रोसेसर पर काम करेगा। 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। मोटो जी35 5जी फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Vivo X200 की लॉन्च डेट
वीवो का एक्स200 एक फ्लैगशिप फोन होगा, जो 12 दिसंबर 2024 को भारत में लॉन्च होने वाला है। वीवो ने एक्स200 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म दी है। वीवो एक्स200 फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। वीवो एक्स200 की कीमत 70,000 रुपये से कम और वीवो एक्स200 प्रो की कीमत 90,000 रुपये से कम हो सकती है।
पोको एम7 प्रो की लॉन्च डेट
दिग्गज फोन निर्माता कंपनी पोको की ओर से एक साथ दो स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। 17 दिसंबर, मंगलवार को भारत में पोको एम7 प्रो (POCO M7 Pro 5G) और पोको सी75 5जी (Poco C75 5G) लॉन्च होने वाला है। दोपहर 12 बजे पोको दोनों 5जी फोन को लॉन्च कर देगा। पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने भी दोनों फोन के लॉन्च डेट को पहले ही कंफर्म कर दिया है। दोनों फोन पोको इंडिया के अलावा फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इस फोन की कीमत 15 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।
वनप्लस 13आर की लॉन्च डेट
पिछले काफी समय से वनप्लस 13आर से संबंधित जानकारी लीक हो रही हैं। दिसंबर में इस फोन के पेश होने की भी उम्मीद है। इससे पहले OnePlus 13 लॉन्च होने के लिए तैयार था, लेकिन कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वो वनप्लस 13 को जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च करेंगे। फिलहाल, वनप्लस 13आर के लॉन्च डेट को कंफर्म करना मुश्किल है, मगर उम्मीद है कि 17 दिसंबर से पहले पेश हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सिगरेट के पैकेट की तरह स्मार्टफोन पर भी दिखेगी चेतावनी, इस देश ने रखा खास प्रस्ताव
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines