सिगरेट के पैकेट की तरह स्मार्टफोन पर भी दिखेगी चेतावनी, इस देश ने रखा खास प्रस्ताव

क्या कुछ दिनों में स्मार्टफोन पर भी हेल्थ वॉर्निंग देखने को मिलेगी? यूरोप का ये देश इस तरह के बदलाव के बारे में विचार कर रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Smartphone Addiction

Smartphone Addiction

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्टफोन में लगातार लगे रहने से लोगों में नींद, मानसिक स्वास्थ्य और यहां तक कि आपसी संबंधों से जुड़ी समस्याएं हो रही है। ऐसे में स्पेन ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत स्मार्टफोन पर भी सिगरेट के पैकेट की तरह स्वास्थ्य चेतावनी दी जाएगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी हेल्थ वॉर्निंग

किशोर और युवाओं में स्मार्टफोन की लत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में स्पेन ने इसे ‘Public Health Epidemic’  कहते हुए एक जरूरी कदम उठाने का प्रस्ताव  रखा है, जिसके तहत देश में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन पर सिगरेट के पैकेटों की तरह स्वास्थ्य चेतावनी दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य एक्सट्रीम स्क्रीन टाइम के जोखिमों के बारे में जागरूकता फैलाना और सावधानी से उपयोग के लिए बढ़ावा देना है। इसके लिए सरकार द्वारा नियुक्त एक्सपर्ट ने 250 पेज की एक रिपोर्ट तैयार की है।

Upcoming Smartphones

Smartphones

विज्ञापन

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिपोर्ट में पैनल ने इस बात पर जोर दिया है कि डिजिटल सेवाओं पर जरूरी स्वास्थ्य चेतावनियां लगाई जानी चाहिए, जो यूजर्स को इसके ज्यादा उपयोग और हानिकारक होने को लेकर चेतावनी दे सकें। रिपोर्ट में बताया गया कि ये चेतावनियां सिगरेट के पैकेटों पर दी गई चेतावनियों की तरह ही काम करेंगी। चेतावनियां स्मार्टफोन की लत के संभावित खतरों की याद दिलाएंगी।

इसके अलावा रिपोर्ट में तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजिटल डिवाइस के उपयोग पर पूरी तरह से बैन लगाने और तीन से छह साल की उम्र के बच्चों के लिए उनके उपयोग को सीमित करने की भी सिफारिश की गई है, केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में  ही वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

वहीं  रिपोर्ट 16 साल तक के किशोरों के लिए, रिपोर्ट सीमित फंक्शनालिटी वाले ‘डंबफोन’ के उपयोग को बढ़ावा देने का सुझाव देती है, जबकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पूरी तरह से सोशल मीडिया के उपयोग के खिलाफ सलाह दी गई है। बता दें कि स्पेनिश सरकार का यह प्रस्ताव ऑस्ट्रेलिया द्वारा 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध की घोषणा के तुरंत बाद आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ