News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Upcoming Smartphones 9 to 15 June 2025: जून की शुरुआत के साथ ही भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन ने दस्तक दे दी है। पहले सप्ताह में रियलमी सी73 5जी (Realme C73 5G), इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी (Infinix GT 30 Pro 5G) और वनप्लस 13एस (OnePlus 13S) लॉन्च हो चुके हैं। जबकि, जून के दूसरे सप्ताह यानी 9 जून से 15 जून के बीच भी मार्केट में दमदार फोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। बजट फ्रेंडली, मिड रेंज से लेकर फ्लैगशिप फोन भारतीय मार्केट में उतारे जा सकते हैं। कंपनी की ओर से आगामी फोन की पुष्टि कर दी गई है। आइए जानते हैं 9 जून से 15 जून के बीच कौन से स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं?
वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन मार्केट में आने के लिए तैयार है। भारत में वीवो टी4 अल्ट्रा स्मार्टफोन 11 जून, बुधवार को लॉन्च होगा। इसकी कीमत 35 हजार रुपये के करीब हो सकती है। इसके बारे में पहले ही वीवो इंडिया के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से पुष्टि कर दी जा चुकी है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर भी एक माइक्रो साइट तैयार की गई है जिसमें आगामी फोन के बारे में जानकारी दी गई है।
वीवो टी4 के लॉन्च से पहले ही कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दी गया है। इस स्मार्टफोन में 50MP सोनी IMX 921 प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड + 50MP पेरिस्कोप ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। ये फोन Android 15-आधारित Funtouch OS 15 सॉफ़्टवेयर से चलेगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 प्लस प्रोसेसर होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगी।
भारत में 10 जून, मंगलवार को मोटोरोला का मोटो एज 60 लॉन्च होगा। इस आगामी फोन के बारे में कुछ लॉन्च से पहले ही काफी कुछ पता चल गया है। फ्लिपकार्ट पर लॉन्च डेट के अलावा मोटो एज 60 के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है। हालांकि, कितनी कीमत में मोटो एज 60 लॉन्च होगा? इसकी की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लीक के अनुसार मोटो एज 60 की कीमत 20 से 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
पोको एफ7 का टीजर जारी कर दिया गया है जिससे ये पुष्टि हो चुकी है कि भारतीय बाजार में पोको के एफ सीरीज में एफ7 को जोड़ा जा रहा है और जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, टीजर से लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। 9 से 15 जून के बीच ये फोन लॉन्च हो सकता है। जबकि, कुछ लीक के अनुसार जून के तीसरे सप्ताह में पोको एफ7 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 35 हजार से 40 हजार रुपये तक के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 12 जून को इन दो धांसू फोन की पहली बिक्री, जानें सेल ऑफर
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।