News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
OnePlus 13s and Infinix GT 30 Pro 5G Plus Sale: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन हैं जो ग्राहकों के बीच किसी न किसी वजह से जगह बना ही लेते हैं। गेमर्स को ध्यान में रखते हुए फोन निर्माता कंपनी तगड़े प्रोसेसर वाले फोन को मार्केट में उतार रही है। जबकि, कुछ निर्माता पावरफुल चिपसेट वाले फोन को बाजार में ला रहे हैं जो महंगे-महंगे फोन को भी टक्कर देने में सक्षम रहें। इंफिनिक्स और वनप्लस, दोनों कंपनी ने हाल ही में अपना नया फोन पेश किया है।
दोनों को उनके प्रोसेसर के लिए जा रहा है। हाल ही में वनप्लस 13एस और इंफिनिक्स जीटी 30 प्रो प्लस को भारत में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन की रेंज अलग-अलग है। जहां इंफिनिक्स जीटी 30 प्रो प्लस एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। वहीं, वनप्लस 13एस एक फ्लैगशिप फोन है जिसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये है। आइए दोनों फोन के बारे में जानते हैं।
बात करें फ्लैगशिप फोन की तो वनप्लस 13एस, सैमसंग और एप्पल जैसे फोन को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में आया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। हालांकि, सेल ऑफर्स के तहत 5850mAh बड़ी बैटरी वाले वनप्लस 13एस को छूट के साथ खरीद सकते हैं। 12 जून को दोपहर 12 बजे से वनप्लस 13एस की बिक्री शुरू है। फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए SBI कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये का पड़ सकता है।
क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे तेज चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ आने वाले वनप्लस 13एस को एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑफर्स के साथ भी बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इस दौरान फोन को 5000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीद सकेंगे। इसके लिए पुराना फोन चेंज करना होगा जिसकी कंडीशन अच्छी हो, इसके बाद ही पूरा एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकेगा। वनप्लस 13एस के ग्रीन सिल्क, ब्लैक वेलवेट और पिंक सैटिन कलर ऑप्शन्स हैं।
इंफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी प्लस स्मार्टफोन की बिक्री भी 12 जून से शुरू है। इस फोन के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 31,999 रुपये है। जबकि, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। सेल के दौरान इंफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी+ के 8GB + 256GB वेरिएंट को 24,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इंफिनिक्स जीटी 30 प्रो को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। 12 जून, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड डिस्काउंट दिया जाएगा। बात करें फोन की खासियत की तो ये एक गेमिंग फोन है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले है। फोन में डुअल कैमरा है जो 108MP + 8MP है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5500 mAh बैटरी और Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर है।
ये भी पढ़ें- Vivo के इस 5G फोन पर 7000 रुपये की छूट, मिल रही है बेहतरीन डील्स; जानें ऑफर्स
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।