Upcoming Smartphone in February 2024: क्या आप भी काफी समय से एक नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं? तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। इस महीने कई तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। साल की शुरुआत में हमने सैमसंग और वनप्लस जैसी कई बड़ी कंपनियों के लॉन्च इवेंट देखे थे। इसी तरह इस महीने भी 4 तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। इस लिस्ट में नथिंग, श्याओमी और आईक्यूओओ जैसे ब्रांड शामिल हैं। आइये सभी के बारे में जानते हैं।
इस महीने लॉन्च होंगे ये फोन
iQOO नियो 9 प्रो
iQOO ने पीछे साल दिसंबर में iQOO 12 सीरीज को पेश किया था। इसी के साथ अब कंपनी मिड रेंज में भी नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान कर रही है। नया iQOO Neo 9 Pro फरवरी में भारतीय बाजार में आने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होगा। साथ ही इसमें एक बड़ा 6.78-इंच OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
नथिंग फोन 2ए
लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक नथिंग फोन 2ए नाम से एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी घोषणा आने वाले हफ्तों में एमडब्ल्यूसी 2024 में की जा सकती है। नथिंग फोन 2a दो रंग वेरिएंट में आ सकता है जिसमे ब्लैक और वाइट ऑप्शन मिलेगा। डिवाइस के बेस कॉन्फिगरेशन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, इसकी कीमत EUR 400 से कम होगी, यानी लगभग 37,000 रुपये में इसे पेश किया जा सकता है।
वीडियो से भी जानें Top 14+ Upcoming Phones
Xiaomi 14 अल्ट्रा
Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में पेश किया था और अब कहा जा रहा था कि कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, ब्रांड पहले से ही Xiaomi 14 Ultra मॉडल को पेश करने के हिंट दे चुका है। कंपनी इसे फरवरी में MWC 2024 में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
सैमसंग गैलेक्सी M55
सैमसंग का यह स्मार्टफोन भी इस महीने लॉन्च हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी M55 में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC से लैस हो सकता है और 8GB रैम के साथ एंट्री ले सकता सकता है। हालांकि कीमत और इसकी सही लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
16 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines