Upcoming iQOO Smartphone: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा दिन इंतजार कर लीजिए। क्योंकि, दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड आइकू 31 अगस्त को भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी की अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम iQOO Z7 Pro है। सबसे खास बात है कंपनी इसी दिन दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।
दरअसल, आइकू 31 अगस्त को चीन में अपने iQOO Z8 और iQOO Z8x स्मार्टफोन को भी पेश करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक के जरिए इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने आए हैं। आइये इस फोन पर एक नजर डालते हैं…
iQOO Z8 और iQOO Z8x के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा
टिप्सटर इशान अग्रवाल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपकमिंग iQOO Z8 और iQOO Z8x की पूरी स्पेसिफिकेशन साझा की है। बात करें आइकू Z8 की तो टिप्सटर के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.64-इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कैमरे को लेकर इशान अग्रवाल का मानना है कि आइकू जेड 8 में फोटोग्राफी के लिए 64MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का पोर्ट्रेट रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा होगा।
उसने आगे बताया है कि आइकू का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 चिपसेट से लैस होगा। कंपनी इस फोन को 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। डिवाइस 5,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आ सकता है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
यह भी पढ़ेंः पार्टनर तो नहीं दी, लेकिन लाखों लूट लिए Dating App ने; आप भी संभलकर करें इस्तेमाल
अब बात करें iQOO Z8x की तो यह स्मार्टफोन 6.64-इंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। डिवाइस स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस हो सकता है और इसे 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 12GB तक LPDDR4X रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 6,000mAh की बड़ी बैटरी देने की उम्मीद है, जो 44W चार्जिंग को सपोर्ट केरेगी। इसमें 2MP पोर्ट्रेट कैमरा हो सकता है।
टिप्सटर के अनुसार दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर 3.5mm हेडफोन जैक, एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी और आईआर कंट्रौल जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 पर आधारित ओरिजिनओएस 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
यह भी पढ़ेंः धूम मचाने आ रहा Sony का स्टाइलिश स्मार्टफोन, लॉन्च होने से पहले ही फीचर्स का हुआ खुलासा
iQOO Z7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्रांड ने इस फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। इसमें 8GB रैम तक की सुविधा होगी। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले होने की भी पुष्टि हुई है। संभवतः यह स्मार्टफोन वीवो S17e का रीब्रांड है, इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, HDR10+ सपोर्ट और 1300 निट्स तक के हाई ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.78-इंच का फुल HD AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। डिस्प्ले का अधिकतम रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः जल्द लॉन्च होने वाला है Oppo का ये धांसू स्मार्टफोन, कीमत होगी बजट में
इसके अलावा कैमरे के मोर्चे पर इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। संभवतः यह डिवाइस 4600mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
15 mins agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines