UP Digital Media Policy 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हाल ही में “यूपी डिजिटल मीडिया नीति 2024” का ऐलान किया है। यह नीति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े फॉलोइंग वाले इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है, जहां वे सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस नई नीति के प्रमुख बिंदु।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
योगी सरकार की इस नई नीति के तहत, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक, और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्मों पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स रखने वाले इन्फ्लुएंसर्स को हर महीने 2 लाख से 8 लाख रुपये तक कमाने का मौका मिलेगा। सरकार ने इन्फ्लुएंसर्स के फॉलोअर्स के आधार पर चार श्रेणियों में वर्गीकरण किया है, जिनमें से हर श्रेणी के लिए अलग-अलग भुगतान राशि तय की गई है।
यह भी पढ़े: हार्वर्ड पास गर्लफ्रेंड ने स्टार्टअप फाउंडर प्रेमी के कपड़े धोए, बाल काटे, इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस
कैसे होगी इन्फ्लुएंसर्स की कमाई?
यूपी डिजिटल मीडिया नीति के तहत, इन्फ्लुएंसर्स को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर कंटेंट, वीडियो, ट्वीट, पोस्ट और रील्स बनानी होगी। ये सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करने पर उन्हें नकद भुगतान मिलेगा।
एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर: 2 लाख से 5 लाख रुपये प्रति माह
यूट्यूब पर: विज्ञापन वीडियो, शॉर्ट्स या पॉडकास्ट के लिए 4 लाख से 8 लाख रुपये तक
रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय प्रसाद के अनुसार, इस नीति से उत्तर प्रदेश में रहने वाले और देश-विदेश में बसे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस नीति का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
नीति के तहत रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
इस नीति का लाभ लेने के लिए इन्फ्लुएंसर्स और एजेंसियों को सबसे पहले सरकार के पास रजिस्टर करना होगा। इसके बाद, सरकार से उन्हें विज्ञापन जारी किए जाएंगे, जिनके बदले उन्हें भुगतान मिलेगा। यह प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रखी गई है, जिससे इन्फ्लुएंसर्स आसानी से इस योजना का हिस्सा बन सकें।
क्या-क्या चीजें हैं इस नीति में प्रतिबंधित?
योगी सरकार ने यूपी डिजिटल मीडिया नीति में कुछ खास प्रतिबंध भी लगाए हैं। किसी भी स्थिति में कंटेंट अभद्र, अश्लील या राष्ट्रविरोधी नहीं होना चाहिए। अगर कोई इन्फ्लुएंसर या एजेंसी नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘यूपी डिजिटल मीडिया नीति 2024’ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिससे वे अपनी डिजिटल उपस्थिति का इस्तेमाल करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। साथ ही, यह नीति राज्य में रोजगार और सरकारी योजनाओं के प्रचार में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines