खुद ब्लॉक होंगे अननोन अकाउंट से आने वाले व्हाट्सएप मैसेज, जोड़ा गया ये नया सेफ्टी फीचर्स
Unwanted WhatsApp messages: इस नए फीचर को यूजर के अकाउंट की सुरक्षा, डिवाइस और ऐप के परफॉमेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Unwanted WhatsApp messages: अब व्हाट्सएप चलाना पहले से अधिक सुरक्षित होगा, दरअसल, कंपनी सेफ्टी के एक नया फीचर एडऑन करने वाली है। इसमें अगर अननोन नंबर या अकाउंट से कोई एक तय सीमा से अधिक मैसेज भेजता है तो ऐप खुद ब खुद उसे अकाउंट को आपके लिए ब्लॉक कर देगा। बस आपको इस फीचर को इनेबल करना होगा। जिसके बाद अनचाहे व्हाट्सएप मैसेज अपको बार-बार परेशान नहीं करेंगे।
hey @WhatsApp could you stop the unwanted messages . some companies tortured me like sending message from every hour like sales , marketing etc. If even i block they message with other numbers. It just archived messages in chat there is a lot of messages. pic.twitter.com/aMkDAPAfkY
— s LAKSHMI NARAYANA REDDY (@krislaxman45) September 21, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए फीचर का फिलहाल ट्रायल चल रहा है। इस नए फीचर से आपके व्हाट्सएप मैसेज फिल्टर होंगे। ये फिल्टर ऐसे नंबरों या अकाउंट से आने वाले मैसेज को पकड़ लेगा जो लगातार एक तय सीमा से ज्यादा आते हैं और आप उन संदेशों को एक लंबे समय से इग्नोर या पढ़ नहीं रहे हैं। फिल्टर ऐसे नंबरों जिन पर आप रिप्लाई नहीं करते हो का डेटा कलेक्ट करेगा फिर अनचाहे अकाउंट से आने वाले संदेशों को ब्लॉक करेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोबाइल यूजर्स के लिए ये एडवांस सेफ्टी फीचर्स होगा। यूजर्स व्हाट्सएप (WhatsApp beta for Android 2.24.20.16) को अपडेट करने के बाद इस फीचर को यूज कर सकते हैं। अपडेट करने के बाद आपको अपने व्हाट्सएप के Settings > Privacy > Advanced > Block unknown account messages को सिलेक्ट करना होगा। बता दें फिलहाल ये फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। एक बार ट्रायल पूरा होने के बाद इसे सभी यूज कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार इस नए फीचर को यूजर के अकाउंट की सुरक्षा, डिवाइस और ऐप के परफॉमेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर डिवाइस में ये फीचर enable है तो किसी अकाउंट से एक निश्चित मात्रा से ज्यादा मैसेज आने पर ऐप उस अननोन अकाउंट द्वारा भेजे गए संदेशों को ब्लॉक कर देगा। इसके अलावा यूजर का स्पैम मैसेज का झंझट कम करेगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.