हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत में लॉन्च हुए दो नए Smartwatch, धांसू फीचर्स से लैस और कीमत भी कम

विज्ञापन

U&i My Beats 2.0, My Life Smartwatch Launch Price In India: नई स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशबरी है। U&i ने भारत में दो नई स्मार्टवॉच My Beats 2.0 और My Life  लॉन्च की है। दोनों वॉच धांसू फीचर्स और 4000 रुपये से कम कीमत के साथ आती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इन दोनों स्मार्टवॉच के बारे में…

U&i My Beats 2.0, My Life की भारत में क्या है कीमत?

सबसे पहले इन दोनों स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो, U&i My Beats 2.0 की कीमत 3,699 रुपये रखी गई, जो ब्लैक और व्हाईट कलर ऑप्शन में आती है। दूसरी ओर, My Life की कीमत 2,499 रुपये है और इसे क्लासिक ब्लैक और फ्लोरोसेंट ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश की गई है। दोनों डिवाइस को U&i आउटलेट के साथ-साथ देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः  Samsung Galaxy F54 5G की कीमत और लॉन्चिंग डेट लीक, 6000mAh बैटरी से होगा लैस!

U&i My Beats 2.0, My Life Smartwatch के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

U&i My Beats 2.0 में एक 3D डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसमें अलॉय केस और कम्फटेबल सिलिकॉन स्ट्रैप है। वॉच के राइट साइड में रोटेड होने वाला बेजल है। इस स्मार्टवॉच में कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। वॉच में हार्ट रेट सेंसर, के साथ स्लीप मॉनिटर मिलते हैं। इसके अलावा वॉच स्पोर्ट्स मोड से भी लैस है। इन सब के अलावा स्मार्टवॉच बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ डायलर और कॉन्टैक्ट्स के लिए स्टोरेज के साथ आती है।

ये भी पढ़ेंः 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले इस धाकड़ फोन पर बंपर ऑफर, 10 हजार से भी कम में ले जाएं घर

दूसरी ओर, U&i My Life की बात करें तो इसमें 1.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें क्रोम अलॉय केसिंग और इंफिनिटी लूप स्ट्रैप के साथ Apple वॉच अल्ट्रा जैसा डिजाइन मिलता है। डिवाइस IP68 रेटेड वाटरप्रूफ है। U&i My Life हार्ट रेट स्लीपिंग के पैटर्न को ट्रैक करने में सक्षम है। यह ढ़ेर सारे स्पोर्ट्स मोड से लैस आती है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और माइक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें