बिना नंबर शेयर किए Twitter पर कर पाएंगे वॉयस और वीडियो चैट, जल्द आएगा नया फीचर
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Elon Musk ने Twitter यूजर्स के लिए बड़ी घोषणा करते हुए वॉयस और वीडियो चैट फीचर देने की घोषणा की है। मस्क ने कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स बिना अपना नंबर शेयर किए वॉयस और वीडियो चैट शेयर कर पाएंगे। मस्क ने एक ट्वीट में लिखा, जल्द ही आपके हैंडल से इस प्लेटफॉर्म पर किसी से भी वॉयस और वीडियो चैट होगी, ताकि आप दुनिया में कहीं भी लोगों से अपना फोन नंबर दिए बिना बात कर सकें।
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स की घोषणा के बाद, मस्क ने ट्वीट किया, मुझे आशा है कि यह प्लेटफॉर्म तेजी से आपको विशाल सुविधा प्रदान करेगा। टेक अरबपति ने इस महीने की शुरूआत में एन्क्रिप्टेड डीएम जैसी अन्य सुविधाओं के साथ वॉयस और वीडियो चैट फीचर की भी घोषणा की थी।
नए अपडेट के तहत Twitter ने पेड यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड की सीमा भी 60 मिनट से बढ़ाकर दो घंटे कर दी है। इसके साथ ही अब यूजर्स आईओएस ऐप के माध्यम से भी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि, अधिकतम अपलोड क्वालिटी 1080 पिक्सल बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि नए अपडेट से पहले तक लंबे वीडियो केवल वेब के माध्यम से ही अपलोड किए जा सकते थे।
Twitter Blue Verified subscribers can now upload 2 hour videos (8GB)!
— Elon Musk (@elonmusk) May 18, 2023
एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्ग वीडियो अपलोड फीचर पेश किया था। इसे बाद में अपडेट के जरिए इम्प्रुव किया गया और वेब पर नए प्लेबैक स्पीड कंट्रोल भी जोड़े गए हैं। जल्दी ही कंपनी कई नए फीचर्स भी लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: