Twitter New Feature: एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, तभी से ये सुर्खियों में बने हुए हैं। 13 अप्रैल, गुरुवार को मस्क ने एलान किया कि वो 20 अप्रैल से लीगेसी ब्लू टिक मार्क को हटा देंगे। वहीं, अब 14 अप्रैल, शुक्रवार को पेड सब्सक्राइबर्स के लिए कंपनी ने एक बड़ी घोषणा की है।
कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि ब्लू पेड सब्सक्राइबर्स अब 10 हजार कैरेक्टर्स के साथ पोस्ट कर सकेंगे। इस नए फीचर को पेश करने के साथ ही कंपनी के मुताबिक पेड सब्सक्राइबर्स को ट्विटर बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के साथ-साथ 10 हजार तक के कैरेक्टर्स की अनुमति देगा।
और पढ़िए – Google Pixel 7 Pro की कीमत हुई कम! सिर्फ इतने रुपये में खरीद सकेंगे फ्लैगशिप फोन
पहले 4000 कैरेक्टर्स की मिली थी अनुमति
कंपनी ने फरवरी में ऐलान किया था कि ब्लू सब्सक्राइबर्स 4,000- कैरेक्टर्स के साथ ट्वीट कर सकते हैं। हालांकि, नए फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ब्लू टिक का सब्सक्राइबशन लेना होगा। इसके यूजर अपने अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर ‘मोनेटाइजेशन’ पर टैप कर सकते हैं।
और पढ़िए – Apple iPhone 14 पर अब तक की सबसे तगड़ी छूट, 40 हजार से कम में खरीदने का मौका!
पैसे कमाने में मिलेगी मदद!
मस्क की ओर से 13 अप्रैल, गुरुवार को घोषणा की गई कि सब्सक्रिप्शन अब मंच पर सक्षम हो गया है और यूजर्स को ट्विटर से पैसे कमाने में मददगार साबित हो सकता है। मस्क की ओर से एक पोस्ट किया गया कि “हम बड़े पैमाने पर क्रिएटर सब्सक्रिप्शन निकाल रहे हैं। लंबे फॉर्म टेक्स्ट, पिक्स या वीडियो के लिए काम करते हैं।”
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
14 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines