Twitter पर आया जबरदस्त फीचर, Tweet करने वाले को अब हो सकेगा ये लाभ!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Twitter New Feature: क्या आप भी ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए एक शानदार फीचर जारी हुआ है। ट्विटर ने अपना एक नया फीचर (Twitter Features) जारी किया है जो यूजर को अपने ट्वीट को मल्टी सोशल मीडिया पर शेयरिंग (Multiple Social Media Sharing Features) करने की अनुमति देता है।
इस फीचर के आने से उन यूजर्स को फायदा हो सकता है जो चाहते हैं कि उनका ट्वीट केवल ट्विटर पर ही नहीं बल्कि अन्य सोशल मीडिया पर भी शेयर हो सके। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ट्विटर का मल्टी सोशल मीडिया शेयरिंग फीचर इंस्टाग्राम (Instagram) और स्नैपचैट (Snapchat) के लिए पेश किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स अपने ट्वीट को इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के स्टोरीज (Instagram and Snapchats Tweet Sharing) पर सीधा शेयर कर सकेंगे। फिलहाल, इस फीचर को आईओएस यूजर के लिए पेश किया गया है। जबकि, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी कंपनी डेब्यू कर रही है।
बता दें कि ट्विटर ने अपना अपडेट करते हुए ना सिर्फ इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर ट्वीट शेयर करने की सुविधा दी है, बल्कि लिंक्डइन पर भी इस सुविधा को जारी किया है। हालांकि, ये एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए पेश किया गया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और लिंक्डइन शेयरिंग वाली ये सुविधा फेसबुक पर पहले से उपलब्ध है। यूजर्स अपने ट्वीट को फेसबुक न्यूज फीड, मैसेंजर चैट और फेसबुक ग्रुप पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा टेलीग्राम, सिग्नल और जीमेल चैट पर भी अपने ट्वीट को साझा कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Apple iPhone 14 लॉन्च होते ही आईफोन 13,12,11 की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए कितने घटे दाम
हाल ही में ट्विटर पर एक एडिट फीचर जारी हुआ है। इसके जरिए यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट कर सकते हैं। हालांकि, ये सुविधा केवल ब्लू टिक यूजर्स के लिए उपलब्ध है। पब्लिश होने के 30 मिनट के अंदर यूजर अपना ट्वीट शेयर कर सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: