Twitter Blue Users अब लिख सकेंगे 4,000 कैरेक्टर के ट्वीट? डिटेल्स में जानें...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Twitter Blue Users Benefits: माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर पर ब्लू टिक सर्विस को अब भारत में भी पेश कर दिया गया है। 9 फरवरी, गुरुवार को कंपनी की ओर से ब्लू सर्विस का ऐलान करते हुए यूएस में ब्लू सब्सक्राइबर के लिए एक बड़ी घोषणा भी की गई।
इसके तहत यूएस ब्लू सब्सक्राइबर को प्लेटफॉर्म पर 4,000 अक्षरों तक के लंबे ट्वीट पोस्ट कर सकते हैं। इसे लेकर कंपनी ने अपने @TwitterBlue अकाउंट से पोस्ट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “आज से यूएस में ट्विटर ब्लू की सदस्यता लेने वाले यूजर्स लंबे ट्वीट बना सकते हैं।”
आगे लिखा कि “ज्यादातर स्टैंडर्ड ट्वीटिंग सुविधाएं अभी भी लागू होती हैं, चाहे आप एक इमेज पोस्ट करना चाहते हैं, हैशटैग का इस्तेमाल करें या एक पूल क्रिएट करें, लेकिन अब आप 4,000 अक्षर तक दर्ज कर सकते हैं।”
इसके अलावा ट्विटर की ओर से कहा गया कि अभी के लिए वेब पर लंबे ट्वीट्स को ड्राफ्ट के रूप में सहेजा नहीं जा सकता है या बाद में भेजे जाने के लिए निर्धारित नहीं किया जा सकता है।
“हम जानते हैं कि लंबे ट्वीट्स में बहुत अधिक स्क्रॉलिंग शामिल हो सकती है, इसलिए वे आपकी टाइमलाइन पर 280 अक्षरों तक सीमित रहेंगे और आपको पूरे ट्वीट को पढ़ने के लिए ‘See More’ पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा।”
केवल Twitter Blue Users ही लंबे ट्वीट पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन गैर-सब्सक्राइबर अपने ट्वीट को पढ़ सकते हैं, उनका जवाब दे सकते हैं, रीट्वीट कर सकते हैं और कॉट कर सकते हैं।
प्लेटफॉर्म ने आगे कहा कि ब्लू यूजर को 4,000 अक्षरों तक के लंबे ट्वीट का जवाब देने और कॉट करने में सक्षम होंगे। बता दें कि पहले, ट्वीट्स केवल 280 अक्षरों तक सीमित थे, जोकि अभी भी गैर-सब्सक्राइबरों के लिए है।
वर्तमान में ट्विटर ब्लू भारत के अलावा अमेरिका, जापान, कनाडा, यूके, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, इंडोनेशिया और ब्राजील सहित चुनिंदा देशों में उपलब्ध है।
ट्विटर ने अपनी ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत वेब, आईफोन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलग-अलग है। भारत में आईफोन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कीमत 900 रुपये प्रति माह है। वेब यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 650 रुपये प्रति माह यानी 6,800 रुपये प्रति साल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: