Flipkart Valentine Deal: 28,150 रुपये में 65 हजार का iPhone 12! जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Valentine Deal: iPhone 12 Discount & Offers: भले ही एप्पल का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 14 मार्केट में आ गया है, लेकिन अभी भी आईफोन 13 और आईफोन 12 की मांग कम नहीं हुई है। इसे पसंद करने वाले ग्राहकों को इस पर आ रही डिस्काउंट डील्स का इंतजार रहता है।
अगर आप भी काफी समस से आईफोन 12 खरीदने का प्लान बना रहे हैं या एक सस्ती डील की तलाश कर रहे हैं तो वैलेंटाइन डील का फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर वैलेंटाइन डील (Flipkart Valentine Deal) चल रही है जिसमें कई फोन पर तगड़ी छूट दी जा रही है। आइए आईफोन 12 पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं।
आईफोन 12 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आईफोन 12 को 64,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो फ्लिपकार्ट पर 12 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। ऑफर के तहत फोन को 56,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
आईफोन 12 पर प्राइस डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इस पर 2000 रुपये की छूट का फायदा पा सकता है। अगर आप फिल्पकार्ट एक्सीस बैंक कार्ड का यूज करेंगे तो 5 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं, जिससे 2850 रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट से आईफोन 12 खरीदने पर आप एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। आईफोन 12 पर 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल के फोन को चेंज करने पर आपके 23000 रुपये बचा सकते हैं। चुनिंदा मॉडल पर 3000 रुपये का एक्सट्रा ऑफर उपलब्ध है जिसके चलते 26 हजार की छूट पाई जा सकती है।
Flipkart Valentine Deal के तहत अगर आप 26 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर लेते हैं साथ ही एचडीएफसी या फ्लिपकार्ट एक्सीस बैंक कार्ड का ऑफर अप्लाई करते हैं तो अधिक छूट का फायदा उठा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: