Train Ticket Scam: आजकल ज्यादातर लोग अपनी शिकायत को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करना पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अपनी दिक्कतों को सोशल मीडिया के बताते हैं तो सावधान हो जाएं। हालही में, एक ऐसी खबर है जिसे जानने के बाद शायद आप भी सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करने से पहले हजार बार सोचेंगे।
दरअसल, हाल ही में एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें एक ट्वीट करना यूजर को भारी पड़ गया। दरअसल, किसी दिक्कत के कारण एक ट्रेन यात्री ने अपनी टिकट को ट्विटर पर आईआरसीटीसी को टैग करते हुए साझा कर दिया। इसके बाद उस यूजर पर इतनी ज्यादा भारी चपत लगी कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। महिला की छोटी सी गलती ने उसके बैंक अकाउंट को मिनटों में खाली करवा दिया। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्कैमर्स की शिकार बनी महिला
स्कैमर्स हमेशा किसी ना किसी शिकार की तलाश में रहते हैं और जब कोई उन्हें मिल जाता है तो उनकी डिटेल्स को हैक कर अकाउंट खाली करने के कार्य में जुट जाते हैं। कुछ ऐसा ही ट्विटर पर ट्रेन टिकट साझा करने वाले यूजर के साथ हुआ। महिला अपनी एक गलती के कारण स्कैमर्स की शिकार बनी और उनके बैंक खाते से 64 हजार रुपये उड़ गए।
और पढ़िए – एक रिचार्ज से 4 लोग उठा सकेंगे फायदा! जानें बेनिफिट्स
RAC टिकट की अपडेट के लिए किया था ट्वीट
दरअसल, महिला ने ट्विटर पर RAC टिकट की अपडेट लेने के लिए IRCTC को टैग करते हुए ट्वीट किया था। इसके लिए महिला ने अपनी RAC टिकट की जानकारी और अपना फोन नंबर ट्विटर पर साझा कर दिया। इसके बाद स्कैमर्स की शिकार बनी और फिर बैंक से 64 हजार रुपये कट गए।
स्कैमर्स कॉल के झांसे में फंसी महिला
बताया जा रहा है कि स्कैमर्स ने महिला को कॉल करते हुए खुद को IRCTC का कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव बताया था। इसके साथ RAC टिकट कन्फर्म करने के लिए महिला को एक लिंक सेंड किया। महिला से उन लिंक पर क्लिक करके 2 रुपये की पेमेंट करने के लिए कहा, जैसे ही महिला ने इस प्रक्रिया को अपनाया और 2 रुपये का ट्रांजैक्शन किया उसके तुरंत बाद अकाउंट से 64,011 रुपये भी कट गए। इस तरह से महिला, स्कैमर्स ठगी का शिकार हुई। इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई दी गई है।
और पढ़िए – BSNL का ये प्लान है बेस्ट! सिर्फ 22 रुपये में देता है 90 दिनों की वैधता के साथ कई बेनिफिट्स, जानिए…
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ठगी का शिकार हुई महिला का नाम एमएन मीणा है। इन्होंने IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक की थी, जोकि 14 जनवरी के लिए 3 टिकट बुक की गई थी। हालांकि, ये टिकटें RAC हो गईं जिसके बाद महिला ने शिकायत करने के लिए ट्विटर पर IRCTC को टैग करके अपडेट जाननें की कोशिश की थी।
आपको बता दें कि साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से लगातार लोगों को सावधान रहने के लिए तरह-तरह की सूचना दी जाती है। बढ़ते स्कैम मामले और स्कैमर्स की एक्टिवनेस को देखते हुए हमें ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाने के दौरान सतर्क रहना चाहिए।
और पढ़िए – वायरल खबरों से जुड़ी जानकारी यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
59 mins agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
21 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines