BSNL का ये प्लान है बेस्ट! सिर्फ 22 रुपये में देता है 90 दिनों की वैधता के साथ कई बेनिफिट्स, जानिए...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Best Recharge Plan under 25: टेलीकॉम की दुनिया में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया का नाम प्रसिद्ध है। दोनों ही कंपनी ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जाती है। हालांकि, इन दोनों को टक्कर देने के लिए बीएसनएल की ओर से एक खास प्लान ऑफर किया जाता है। ये अपने ग्राहक को 22 रुपये कई सुविधा प्रदान करता है।
दरअसल, बीएसएनएल की ओर से केवल 22 रुपये में 90 दिनों की वैधता के साथ प्लान पेश किया जा रहा है, जिसकी तुलना में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का प्लान पीछे हो जाता है। आइए बीएसएनएल के इस खास प्लान के बारे में जाननें के साथ एयरटेल और वीआई का 22 रुपये से कम वाले प्लान के बारे में भी जानते हैं।
बीएसएनएल का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लोकल और STD वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके लिए 30 पैसा प्रति मिनट का चार्ज लगता है। इसमें 90 दिनों की वैधता मिलती है। ये प्लान फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा बेनिफिट के साथ नहीं आता है।
जियो का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स को मौजूदा एक्टिव प्लान जितनी वैधता देता है। इसमें 2GB डाटा का लाभ मिलता है। डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट की स्पीड 64Kbps तक हो सकती है।
एयरटेल और वीआई भी किफायती प्लान देती है जिसकी कीमत 22 रुपये से कम होती है। दोनों कंपनी अपने ग्राहकों को 19 रुपये का प्लान देती है। एयरटेल के इस प्लान में 1 दिन की वैधता मिलती है। इसमें 1GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। वीआई की ओर से 19 रुपये में 1GB डेटा का बेनिफिट दिया जाता है, जिसकी वैधता 24 घंटे की होती है। साथ में वीआई ऐप, मूवीज और टीवी शो का लाभ भी मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: