TRAI Rules: पिछले कुछ सालों में साइबर धोखाधड़ी ने तहलका मचा रखा है। दुनिया भर के लिए ये एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। साइबर फ्रॉड पर काबू पाने के लिए सरकार की भी सख्ती देखने को मिल रही है और इसके लिए अलग-अलग तरह के उपाय भी अपनाए जा रहे हैं। सरकार के साथ-साथ दूरसंचार ऑपरेटर्स भी सिम कार्ड, नेटवर्क और डेटा संबंधित निर्देशों का पालन कर रहे हैं। यहां तक TRAI की ओर से सख्त कदम उठाते हुए सिम कार्ड जारी करने वालों को भी निर्देश दिया गया है कि वो किसी भी व्यक्ति को सिम कार्ड (New Sim Card Rules) बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं दे सकते हैं।
वहीं, DoT नियमों में भी 9 से अधिक सिम कार्ड वालों पर सख्ती दिखाने की बात कही गई है। एक व्यक्ति के आधार पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड का होना कानूनी जुर्म है। इसके लिए लाखों रुपये का जुर्माना भी है, जिसे नियम के उल्लंघन करने वालों को भरना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि पहले ही चेक कर लीजिए कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके किसी दूसरे व्यक्ति ने तो सिम कार्ड नहीं ले रखी है?
9 से ज्यादा SIM कार्ड पर भारी जुर्माना!
दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत व्यक्ति के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड नहीं होनी चाहिए। TRAI और DoT नियमों के अनुसार अगर कोई शख्स गैर-कानूनी काम करता पाया गया तो उसे भारी जुर्माना चुकाना होगा। पहली बार नियम का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना है, लेकिन अगर ये बार-बार किया गया तो 2 लाख रुपये तक जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। फ्रॉडस्टर्स या लोगों के साथ ठगी करने वालों को जेल भी हो सकती है।
कैसे चेक करें आधार Aadhaar से कितने SIM लिंक्ड?
DoT की संचार साथी (Sancharsathi) नामक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं कि आधार कार्ड से कितनी सिम लिंक है। वेबसाइट पर जाकर “मोबाइल कनेक्शन” ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आधार से लिंक्ड फोन नंबर एंटर करें। रजिस्टर्ड फोन नंबर पर OTP आएगा। एंटर करने के बाद जान सकेंगे कि आपके आधार से कितनी सिम कार्ड है और फिर इस्तेमाल न की जा रही सिम को या बिना जानकारी के जारी सिम नंबर को ब्लॉक या रिपोर्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रजिस्ट्रेशन के बिना 1 अप्रैल से नहीं बिकेंगे SIM Card…आ गए नए नियम, फटाफट जान लें
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
13 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
17 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
20 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines