अगर आप भी फोन पर बात करते समय बार-बार कॉल कटने, आवाज बीच में गायब होने या कॉल कनेक्ट होने में देरी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो जल्द राहत मिल सकती है. देशभर के मोबाइल यूजर्स के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नए नियम जारी किए हैं. इनका असर Jio, Airtel, Vi और BSNL समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क पर पड़ेगा. नई व्यवस्था लागू होने के बाद अलग-अलग कंपनियों के नेटवर्क के बीच कॉल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आवाज की क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिल सकता है. ये नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.
कॉल ड्रॉप और खराब आवाज की समस्या होगी कम
TRAI के नए नियमों का सीधा फायदा मोबाइल उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है. अभी अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क के बीच कॉल कनेक्ट होने में देरी और आवाज कटने जैसी समस्याएं सामने आती हैं. नए नियम लागू होने के बाद नेटवर्क के बीच कॉल कनेक्ट होने में लगने वाला समय यानी लेटेंसी कम करने पर जोर दिया जाएगा. इससे बातचीत ज्यादा स्पष्ट और बेहतर हो सकेगी. साथ ही, वॉयस और डेटा दोनों के लिए नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी.
तीन साल में खत्म होगी पुरानी नेटवर्क तकनीक
TRAI ने नए इंटरकनेक्शन नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को आधुनिक आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) आधारित तकनीक अपनाने का निर्देश दिया है. 1 जनवरी 2027 से होने वाले सभी नए इंटरकनेक्शन इसी तकनीक पर आधारित होंगे. वहीं, अभी पुरानी E-1/TDM तकनीक पर काम कर रहे मौजूदा प्वाइंट ऑफ इंटरकनेक्शन (POI) को अगले तीन वर्षों में धीरे-धीरे IP बेस्ड तकनीक में बदला जाएगा. इससे टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी.
नए नियमों में कॉल ट्रैफिक के मैनेजमेंट में भी बदलाव किया गया है. अभी कॉल ट्रैफिक को स्थानीय स्तर यानी SDCA/LDCA पर मैनेज किया जाता है. अब इसे बड़े सर्विस एरिया यानी LSA स्तर पर शिफ्ट किया जाएगा. इससे नेटवर्क पर ट्रैफिक का दबाव बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा और नेटवर्क जाम होने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी.
नियमों का पालन नहीं करने पर कंपनियों पर लगेगा जुर्माना
TRAI ने नए नियमों में टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए वित्तीय जुर्माने का भी प्रावधान किया है. नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर उल्लंघन की श्रेणी के हिसाब से जुर्माना लगाया जा सकेगा. इसके अलावा, इंटरकनेक्शन चार्ज के बकाये पर ब्याज दर को SBI के एक वर्षीय MCLR से 2 प्रतिशत अधिक तक सीमित किया गया है.
आपके लिए क्या बदलेगा?
TRAI के इस बदलाव का सीधा असर मोबाइल यूजर्स के कॉलिंग अनुभव पर पड़ेगा. नई IP तकनीक लागू होने से कॉल के दौरान बैकग्राउंड का शोर कम होगा और आवाज दबने जैसी परेशानी से राहत मिल सकती है. इससे फोन पर बात करते समय सामने वाले की आवाज पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और स्वाभाविक सुनाई देगी.
इस बदलाव से टेलीकॉम कंपनियों को भी फायदा होगा. उन्हें अलग-अलग छोटे इंटरकनेक्शन पॉइंट्स को मैनेज करने पर होने वाला खर्च कम करना पड़ेगा. इससे बैंडविड्थ की बचत होगी और नेटवर्क को चलाने की लागत भी घट सकती है. कंपनियों को इस बचत का इस्तेमाल अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने और टैरिफ को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे तेज? TRAI की नई वेबसाइट पर मिलेगी Jio, Airtel और Vi की पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
सामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
3 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines