TRAI New Rule: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की ओर से कई नियम लागू किए जा रहे हैं जिससे स्कैमर्स और फ्रॉडस्टर्स का बैंड बजाया जा सकेगा। दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India) भी लगातार टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दे रही हैं कि वो स्पैम मैसेज, कॉल्स और ओटीपी को रोकने के लिए एक्शन ले और नियमों का पालन करें।
बता दें कि 1 नवंबर 2024 से रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल ( Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) या बीएसएनएल (BSNL) के लिए नए नियम लागू होने वाले थे, लेकिन अब इस तारीख को बढ़ाकर 1 दिसंबर 2024 कर दिया गया है। आइए जानते हैं नए नियम क्या हैं और ओटीपी न भेजने से कैसे फ्रॉडस्टर्स पर काबू किया जा सकेगा?
ट्राई का नया नियम 1 दिसंबर से लागू
TRAI का नया नियम 1 दिसंबर से लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी बैंक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और वित्तीय संस्थानों द्वारा सभी ट्रांजेक्शनल और सर्विस मैसेज का ट्रेसिबिलिटी रिकॉर्ड रखा जाएगा। ट्रेसेबिलिटी नियमों का पालन करने के लिए कमर्शियल मैसेज भी शामिल हैं जिनमें वन-टाइम पासवर्ड यानी OTP भी होगा। अगर नियमों का पालन करते हुए मैसेज नहीं भेजा गया तो उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा। इनमें ओटीपी मैसेज भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: नवंबर में कुल 9 दिनों के लिए बैंक रहेंगे बंद! देखें बैंकों की छुट्टी लिस्ट
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 1 महीने का अधिक समय दिया है। टेलीकॉम कंपनियों को कुछ कीवर्ड्स की पहचान करने के लिए कहा गया है। इन नंबर्स को कंपनी पहले ही ब्लॉक कर देगी। फोन पर सिर्फ स्पैम मैसेज या कॉल्स नहीं बल्कि ओटीपी मैसेज पर भी लगाम लगा दिया जाएगा।
स्कैमर्स और फ्रॉडस्टर्स की आई शामत!
मैसेज, लिंक समेत अन्य तरह से यूजर्स को फंसाना या फिर ओटीपी को हासिल कर बैंक खाता करना आदि कामों पर लगाम लगाने के लिए TRAI का नियम लागू हो रहा है। बता दें कि नए नियम की आखिरी तारीख को दूसरी बार बढ़ाया गया है। इससे पहले 1 अक्टूबर को ही नया नियम सभी के लिए लागू होने वाला था। ऐसे में पहले ही टेलीमार्केटिंग कॉल्स, फर्जी मैसेज, ब्लैकलिस्टिंग समेत मोबाइल नंबर को डिस्कनेक्ट कर ब्लॉक कर दिया जा सकता था। फिलहाल, ये नियम अब सभी के लिए 1 दिसंबर से लागू हो सकता है।
ये भी पढ़ें- जियो के करोड़ों यूजर्स को मुफ्त इंटरनेट, मुकेश अंबानी ने दिया दिवाली पर खास तोहफा
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
8 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
13 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
15 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines