Bank Holidays: नवंबर में कुल 9 दिनों के लिए बैंक रहेंगे बंद! देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in November 2024: नवंबर के महीने में कहां-कहां और कब बैंकों की छुट्टी रहेगी? आइए बैंकों की पूरी हॉलिडे लिस्ट देखते हैं।

Bank Holidays in November 2024

नवंबर में बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays in November 2024: 30 और 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। हालांकि, इसके बाद अगले महीने यानी नवंबर में भी त्योहारों की लंबी लाइन रहेगी। दिवाली के अलावा गोवर्धन, भाई दूज और फिर छठ जैसे खास त्योहार रहेंगे। इस दौरान कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अगर आपको इस त्योहारी महीने में अपना कोई बैंक से संबंधित काम निपटाना है, जिसके लिए बैंक जाना भी जरूरी है। आइए जानते हैं देशभर के बैंक नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे?

विज्ञापन

नवंबर में बैंकों की छुट्टी?

1 नवंबर 2024, शुक्रवार को दिवाली के तहत बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

2 नवंबर 2024, शनिवार को बैंकों की दीपावली की छुट्टी रहेगी।

3 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की भाई दूज की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

9 नवंबर 2024, शनिवार को बैंकों की दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी।

10 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

15 नवंबर 2024, शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

23 नवंबर 2024, शनिवार को बैंकों की चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी।

24 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

क्या छठ के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद?

विज्ञापन

जी हां, छठ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे लेकिन सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी। उत्तर प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में 7 नवंबर 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बैंक बंद होने पर कर सकते हैं ये काम

अगर आपके शहर में बैंक बंद है तो आप ड्राफ्ट जमा करना या चेक जमा करने जैसे काम नहीं कर सकते हैं, लेकिन अन्य बैंक संबंधित काम जैसे- कैश निकालना या लेनदेन करना आदि कर सकते हैं। ATM से डेबिट कार्ड का यूज कर कैश निकाल सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको परेशान नहीं हो पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ