TRAI New Rule Change From October: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India) पिछले कुछ महीनों से स्कैमर्स की ओर सख्ती दिखा रहे हैं और लोगों को ठगी से बचाने के लिए खास नियमों को लागू कर रहे हैं। 1 सितंबर को नए सिस्टम को पूरी तरह से लागू जारी किए गए TRAI निर्देश की तारीख 1 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। ऐसे में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को थोड़े दिन का ओर समय दिया गया जिससे वो नए सिस्टम को पूरी तरह से लागू कर सकेंगे।
अगर आप इन टेलीकॉम कंपनी के यूजर हैं तो आपके लिए ये जानना अब आसान होगा कि आपके क्षेत्र में कौन सा नेटवर्क उपलब्ध है। नए नियम के तहत सिम कार्ड यूजर्स को उनके क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क की जानकारी मिल सकेगी। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क के बारे में जान सकेंगे? और कैसे स्कैमर्स पर लगाम लग सकता है?
हर क्षेत्र में नेटवर्क होता है अलग
ये तो आप जानते ही होंगे कि जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग नेटवर्क प्रदान करती हैं। जैसे- 2जी, 3जी, 4जी और कई जगहों पर तो 5जी नेटवर्क भी उपलब्ध है। हालांकि, आपकी लोकेशन बदलने के साथ-साथ नेटवर्क भी बदल जाता है। इसका मतलब ये है कि टेलीकॉम कंपनियां जगह बदलते ही नेटवर्क भी चेंज कर सकती है। ऐसे में आप चेक कर सकते हैं कि आपके फोन में कौन सा नेटवर्क कनेक्ट है।
ये भी पढ़ें- नया SIM Card लेने पर सरकार ने बदल दिया नियम; जानें क्यों?
क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क को कैसे चेक करें?
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार सिम कार्ड यूजर्स टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर अपने क्षेत्र में नेटवर्क की उपलब्धता चेक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप एक जियो यूजर हैं तो जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और वहां अपनी लोकेशन एंटर करें, जिसके बाद जानकारी मिल सकेगी कि आपके क्षेत्र में 5जी नेटवर्क है या नहीं।
Spam Message और Fraud Calls पर लगाम!
TRAI ने स्पैम मैसेज, कॉल्स और लिंक पर काबू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिए हैं। नए सिस्टम के पूरी तरह से लागू होने पर स्पैमर्स पर कंट्रोल हो सकेगा। टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वो वो स्पैम कॉल्स और मैसेज को पहले ही स्पैम लिस्ट में डाल दें जिससे यूजर्स ठगी के शिकार न हो सकें। यहां तक कि प्रमोशन मैसेज को रोकने के लिए भी ट्राई ने निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer: मुफ्त में 1 साल तक खूब चलाएं इंटरनेट!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
15 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
16 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
18 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
20 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
22 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines