नया SIM Card लेने पर सरकार ने बदल दिया नियम, फ्रॉड करने वाले भी लगे रोने; जानें क्यों?

SIM Card New Rule: क्या आप भी नया सिम कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें नया SIM Card लेने पर सरकार ने नियम बदल दिए हैं। चलिए इसके बारे में जानें

Sim Card

Sim Card का खास नियम

Sim Card Mobile Number Port New Rules: क्या आप भी नया सिम कार्ड खरीदने की सोच रहे हैं? या किसी और कंपनी के SIM में पोर्ट करवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल, सरकार ने नया SIM Card लेने पर नियमों में कुछ बदलाव किए हैं जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। कहीं न कहीं ये बदलाव SIM कार्ड हासिल करने के प्रोसेस को काफी आसान बन रहा है। इन नियमों से न सिर्फ सिम कार्ड लेना आसान हो गया है बल्कि पहले से ज्यादा सिक्योर भी होगा। आसान शब्दों में कहें तो आपको अब सिम कार्ड लेने के लिए कंपनी के स्टोर पर नहीं जाना होगा। पूरा प्रोसेस ऑनलाइन ही हो गया है।

E-KYC करवाना भी हुआ जरूरी

नए नियमों के मुताबिक, सरकार में E-KYC मैंडेटरी कर दी है, यानी आपको कोई डॉक्यूमेंट तो नहीं देना होगा लेकिन अब E-KYC करवाना होगा। ये सबसे आसान तरीका माना जा रहा है। वहीं, इन नए नियमों पर ट्राई का कहना है कि इससे फेक सिम कार्ड पर रोक लगाने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। जहां पहले आप सिर्फ ID Card की कॉपी से भी सिम कार्ड ले सकते थे पर अब E-KYC करवाना जरूरी हो गया है। यहां तक की कि आपको वेरिफिकेशन के लिए स्टोर जाने की भी जरूरत नहीं है।

E-KYC

ऑनलाइन पोर्टल से काम हुआ आसान

इतना ही नहीं आप अगर नया SIM लेने की सोच रहे हैं तो स्टोर तक नहीं जाना चाहते तो आप इसकी जगह मोबाइल कंपनियों के ऑनलाइन वेबसाइट का भी यूज करके नया SIM हासिल कर सकते हैं। इधर आप नए सिम के लिए वेरिफिकेशन को पूरा करने के लिए आधार नंबर का यूज कर सकते हैं और एंड में आपको E-KYC पूरी करनी होगी। ये करोड़ों यूजर्स को बड़ी रहत देगा।

इस कारण लिया गया बड़ा फैसला

दरअसल इन दिनों फ्रॉड और स्पैम कॉल्स काफी ज्यादा बढ़ गए हैं जिन्हें रोकने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। कुछ वक्त पहले ट्राई ने बड़ा एक्शन लेते हुए लाखों फर्जी नंबर्स को ब्लॉक भी किया था जो अपने नंबर्स का यूज गलत ढंग से कर रहे थे। कुछ यूजर्स तो लोकल नंबर को लेकर इसका इस्तेमाल कमर्शियल कामों में कर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ