TRAI New Rule For Recharge: अगर आप फोन का इस्तेमाल ज्यादातर कॉल और SMS के लिए करते हैं और हर महीने ऐस रिचार्ज के पैसे देने पड़ते हैं, जिसमें डेटा भी शामिल रहता है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. TRAI ने मोबाइल रिचार्ज को लेक नए निमय जारी किए हैं. इन नियमों के बाद टेलीकॉम कंपनियों को ऐसा रिचार्ज ऑप्शन भी देने होंगे, जिनमें सिर्फ Voice और SMS की सुविधा हो. यानी जिन लोगों को इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, उन्हें अपनी जरूरत के लिए अलग तरह के रिचार्ज चुनने का ज्यादा विकल्प मिलेगा.
TRAI ने जारी किए नए नियम
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए हैं. इन नियमों का मकसद मोबाइल ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से ज्यादा रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराना है. खासतौर पर उन ग्राहकों को इससे फायदा मिल सकता है, जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं या बिल्कुल नहीं करते.
अब सिर्फ कॉल और SMS वाले रिचार्ज मिलेंगे
नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS वाले STV यानी Special Tariff Voucher उपलब्ध कराने होंगे. इन रिचार्ज में डेटा देना जरूरी नहीं होगा. इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक सिर्फ कॉल और SMS वाला प्लान चुन सकेंगे.
30 दिन की वैलिडिटी वाला विकल्प भी जरूरी
TRAI ने रिचार्ज की वैलिडिटी को लेकर भी तय किए हैं. कंपनियों को 30 दिन और 30 दिन से कम वैलिडिटी वाले Voice-SMS ऑप्शन देने होंगे. इसके अलावा कम से कम ऐसा ऑप्शन भी उपलब्ध कराना होगा, जिसे ग्राहक हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू करा सके.
एक तारीख न हो तो महीने के आखिरी दिन होगा रिन्यू
हर महीने एक ही तारीख पर रिचार्ज रिन्यू कराने वाले ऑप्शन में एक और सुविधा दी गई है. अगर किसी महीने में चुनी गई तारीख मौजूद नहीं है तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिचार्ज रिन्यू किया जा सकेगा.इससे ग्राहकों को हर बार अलग-अलग तारीख याद रखने की जरूरत कम होगी.
30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान भी मिलेगा
TRAI ने कंपनियों को 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS विकल्प देने को भी कहा है. इन Voice-SMS STV में उचित टैरिफ कटौती का प्रावधान भी होगा. यानी सिर्फ कॉल और SMS इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है.
डेटा इस्तेमाल नहीं करने वालों को क्या फायदा होगा?
अभी कई मोबाइल रिचार्ज में कॉल और SMS के साथ डेटा भी मिलता है. ऐसे ग्राहकों के लिए डेटा के पैसे देना जरूरी नहीं है, जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं. नए नियमों के बाद ऐसे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सिर्फ कॉल और SMS वाला रिचार्ज चुन सकेंगे. खासकर कम आय वाले ग्राहकों के लिए यह विकल्प उपयोगी हो सकता है, क्योंकि वे अपने बजट के हिसाब से रिचार्ज चुन पाएंगे.
TRAI बताया कि 2024 में लागू किए गए पिछले संशोध के बाद उसने बाजार में Voice और SMS-only STV की उपलब्धता की समीक्षा की. इसमें सामने आया कि ऐसे रिचार्ज की संख्या सीमित थी. कम अवधि वाले Voice-SMS रिचार्ज विकल्प भी ज्यादा उपलब्ध नहीं थे. इसी वजह से TRAI ने अप्रैल 2026 में नए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया था.
नए नियमों का सीधा मतलब यह है कि जिन ग्राहकों को मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है, उनके पास सिर्फ कॉल और SMS के लिए ज्यादा रिचार्ज विकल्प होंगे. ऐसे ग्राहकों को डेटा वाले पैक पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से Voice SMS रिचार्ज चुनने का विकल्प मिलेगा.