घर या ऑफिस खरीदते समय अब सिर्फ लोकेशन, कीमत और सुविधाएं देखना ही काफी नहीं होगा. अगर वहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर है या इंटरनेट की स्पीड अच्छी नही है, तो रोजमर्रा के काम में परेशानी हो सकती है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग (DCR) प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इसकी मदद से लोग प्रॉपर्टी खरीदने या किराए पर लेने से पहले यह पता कर सकेंगे कि वहां मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट और दूसरी डिजिटल सुविधाएं कैसी हैं.
अब इमारतों को मिलेगी डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग
TRAI के नए DCR सिस्टम के तहत इमारतों को उनकी डिजिटल कनेक्टिविटी के आधार पर रेटिंग दी जाएगी. इससे घर या ऑफिस लेने से पहले यह जानकारी मिल सकेगी कि वहां मोबाइल नेटवर्क कैसा है, इंटरनेट की सुविधा कितनी बेहतर है और बिल्डिंग में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति क्या है. इससे कमजोर नेटवर्क और कॉल ड्रॉप जैसी परेशानियों का अंदाजा पहले ही लगाया जा सकेगा.
सभी के लिए होंगे एक जैसे नियम
DCR प्लेटफॉर्म का मकसद डिजीटल कनेक्टिविटी को लेकर लोगों को एक जैसी और साफ जानकारी देना है. प्लेटफॉर्म पर दिए गए निमय सभी के लिए पारदर्शी और समान रखे गए हैं. यानी प्रॉपर्टी देखने वाले लोग वहां की डिजिटल कनेक्टिविटी के बारे में उपलब्ध जानकारी को आसानी से चेक कर सकेंगे.
QR कोड से भी कर सकेंगे रेटिंग वेरिफाई
TRAI के DCR प्लेटफॉर्म पर एक पब्लिक सर्च पेज भी मौजूद है. यहां कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी या लोकेशन का नाम डालकर उसकी डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग देख सकता है. इसके अलावा दिए गए QR कोड और डिजिटल सर्टिफिकेट की मदद से रेटिंग की सत्यता भी जांची जा सकती है.
मोबाइल ऐप से होगी बिल्डिंग के अंदर टेस्टिंग
नेटवर्क की ऑन-साइट जांच के लिए DCRA मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है. इसके जरिए ऑथराइज्ड एजेंसियां इमारत के अंदर जाकर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड समेत डिजिटल कनेक्टिविटी की टेस्टिंग कर सकेंगी. इससे बिल्डिंग के अंदर की वास्तविक नेटवर्क स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी.
प्रॉपर्टी की DCR रेटिंग ऐसे चेक करें
अगर आप कोई घर, ऑफिस या दूसरी प्रॉपर्टी खरीदने या किराए पर लेने जा रहे हैं, तो DCR पोर्टल पर उसकी डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग चेक कर सकते हैं. इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले TRAI Digital Connectivity Rating Portal पर जाएं.
- वेबसाइट खुलने के बाद वहां दिए गए Public Search पेज को ओपन करें.
- अब सर्च बार में उस प्रॉपर्टी या लोकेशन का नाम दर्ज करें, जिसकी डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग आप देखना चाहते हैं.
- सर्च करने के बाद संबंधित इमारत की Digital Connectivity Rating और उससे जुड़ी दूसरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- रेटिंग के साथ दिए गए QR Code या Digital Certificate की मदद से उसकी सत्यता जांच सकते हैं.
घर लेने से पहले काम आएगी यह जानकारी
TRAI का DCR प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो नया घर या ऑफिस खरीदने या किराए पर लेने की तैयारी कर रहे हैं. प्रॉपर्टी फाइनल करने से पहले इसकी डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग देखकर मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट और Wi-Fi इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा सकती है. इससे बाद में नेटवर्क से जुड़ी परेशानी का सामना करने की संभावना को समझने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें- TRAI का बड़ा फैसला और यूजर्स की मौज! अब नहीं देना होगा डेटा का पैसा, सिर्फ कॉलिंग के लिए मिलेगा सस्ता रिचार्ज
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 hr agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
3 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
4 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
8 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines