टॉप-10 ग्लोबल ब्रांड्स में 6 टेक कंपनियां, सैमसंग 5वें नंबर पर! जानिए नंबर 1 पर कौन है?

इंटरब्रांड ने ‘बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स 2025’ की लिस्ट जारी कर दी है. इस साल टॉप 10 ब्रांड्स में 6 टेक कंपनियों ने जगह बनाई है. Amazon, Microsoft, Google और Instagram जैसे नाम इस सूची में शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन पहले नंबर पर हैं.

बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स 2025

बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स 2025. (News 24 GFX)

विज्ञापन

Top 10 Global Brands 2025: इंटरब्रांड ने best Global brands 2025 की लिस्ट जारी कर दी है और इस बार भी Apple ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. टेक कंपनियों का दबदबा इस बार भी साफ नजर आया है क्योंकि टॉप 10 ब्रांड्स में से 6 कंपनियां टेक सेक्टर से हैं. इनमें Apple, Amazon, Microsoft, Google, Samsung और Instagram जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं.

Amazon और Microsoft भी टॉप 3 में

Apple के बाद दूसरे नंबर पर Microsoft और तीसरे नंबर पर Amazon को जगह मिली है. वहीं, Google चौथे स्थान पर है. यह दिखाता है कि टेक्नोलॉजी कंपनियां न सिर्फ कारोबार में बल्कि ब्रांड वैल्यू में भी दुनिया पर राज कर रही हैं. Amazon और Microsoft की ब्रांड वैल्यू में इस साल शानदार वृद्धि हुई है.

Advertisment

Samsung ने किया टॉप 5 में जगह बरकरार

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung 5वें स्थान पर रही है. हालांकि इसकी ब्रांड वैल्यू में 10% की गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 90.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. फिर भी, Samsung ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखी है, जो उसके मजबूत ग्लोबल मार्केट प्रेजेंस को दिखाता है.

Instagram की शानदार छलांग

इस साल की लिस्ट में सबसे तेज ग्रोथ दिखाने वाली कंपनी रही है Instagram, जिसने 8वें स्थान पर जगह बनाई है. Instagram की ब्रांड वैल्यू में 27% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 57.3 बिलियन डॉलर हो गई है. यह दिखाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है.

Toyota, Coca-Cola और Mercedes भी टॉप 10 में

टेक कंपनियों के अलावा कुछ पारंपरिक ब्रांड्स ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन
  • Toyota 6वें स्थान पर
  • Coca-Cola 7वें पर
  • Instagram 8वें पर
  • McDonald’s 9वें पर
  • और Mercedes-बिलियनenz 10वें स्थान पर रहा.

Coca-Cola और Mercedes-benz की वैल्यू में इस साल थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन उनकी ब्रांड पहचान अब भी बेहद मजबूत है.

कैसे तय होती है ब्रांड की रैंकिंग

इंटरब्रांड की यह रैंकिंग सिर्फ कंपनी के नाम या लोकप्रियता पर नहीं, बल्कि एक पूरे इवोल्यूशन पर बेस्ड होती है. इसमें तीन मेन बातें शामिल होती हैं-

विज्ञापन
  1. वित्तीय प्रदर्शन (Financial Performance)
  2. ब्रांड की भूमिका उपभोक्ता के निर्णय में (Role of Brand in Purchase Decision)
  3. ब्रांड की ताकत यानी भविष्य में वफादारी बनाए रखने की क्षमता (Brand Strength)

इन सभी मानकों को जोड़कर कंपनियों की ब्रांड वैल्यू तय की जाती है.

इस साल के टॉप-10 ग्लोबल ब्रांड्स (2025)

  1. Apple – 470.9 बिलियन डॉलर
  2. Microsoft – 388.5 बिलियन डॉलर
  3. Amazon – 319.9 बिलियन डॉलर
  4. Google – 317.1 बिलियन डॉलर
  5. Samsung – 90.5 बिलियन डॉलर
  6. Toyota – 74.2 बिलियन डॉलर
  7. Coca-Cola – 60.1 बिलियन डॉलर
  8. Instagram – 57.3 बिलियन डॉलर
  9. McDonald’s – 53.0 बिलियन डॉलर
  10. Mercedes-benz – 50.1 बिलियन डॉलर

टेक कंपनियों का बढ़ता दबदबा

इस साल की रैंकिंग ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर भविष्य की दिशा तय कर रहा है. Apple लगातार चौथी बार इस लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. वहीं Instagram जैसी नई कंपनियां तेजी से ऊपर आ रही हैं. पारंपरिक ब्रांड्स भी अब डिजिटल रणनीतियों पर जोर देकर अपनी पहचान बनाए रख रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ