Google Maps को टक्कर देने Mappls ऐप में अब लाइव ट्रैफिक सिग्नल, मिलेगी लाइव ट्रैफिक अपडेट, इस शहर में शुरू हुई सुविधा

Mappls अब भारतीय यूजर्स के लिए लाइव ट्रैफिक सिग्नल, RealView 3और हिंदी सपोर्ट के साथ आता है. जानें इस देसी मैप ऐप के ये खास फीचर्स.

Google Maps को टक्कर देने वाली Mappls ऐप में ये खास

Google Maps को टक्कर देने वाली Mappls ऐप में ये खास. (News 24 GFX)

विज्ञापन

Mappls New Update: हाल ही में भारतीय मैप्स ऐप Mappls ने अपने खास फीचर्स के चलते चर्चा बटोरी है. टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे हाल ही में प्रमोट किया. इस ऐप में कई खास सुविधाएं हैं, जो भारतीय यूजर्स को बेहतर नेविगेशन अनुभव देती हैं. सबसे खास फीचर है लाइव ट्रैफिक सिग्नल जानकारी, जो आपको स्मार्टफोन पर अपकमिंग ट्रैफिक लाइट की स्थिति दिखाती है.

लाइव ट्रैफिक सिग्नल का डेमो

MapmyIndia के डायरेक्टर रोहन वर्मा ने X पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में दिखाया गया कि Mappls ऐप पर रियल टाइम ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी कैसे मिलती है. जैसे ही रोड पर रेड लाइट होती है, ऐप पर भी रेड लाइट दिखती है और ग्रीन लाइट पर ग्रीन. यह फीचर ट्रैफिक लाइट की सटीक टाइमिंग भी बताता है.

Advertisment

फिलहाल बेंगलुरु में लाइव

रोहन वर्मा ने बताया कि यह फीचर अभी बेंगलुरु में ही लाइव है. इसके लिए Mappls ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम किया. आने वाले समय में कंपनी अन्य शहरों में भी इस सेवा को लाइव करने की योजना बना रही है.

Mappls में मिलते हैं कई खास फीचर

Mappls ऐप में भारतीय यूजर्स के लिए कई अनोखे फीचर्स हैं. इसमें स्पीड ब्रेकर, गड्डे, रोड ब्लॉकेज, लोकल लेन के नाम जैसी जानकारी आसानी से मिलती है. ऐप MapmyIndia की पेरेंट कंपनी CE Info सिस्टम द्वारा विकसित किया गया है और खासतौर पर भारत के लिए तैयार किया गया है.

RealView- रियल लाइफ एक्सीपीरियंस

Mappls में RealView फीचर भी है. इससे आप भारत की कुछ प्रमुख लोकेशन का 360 डिग्री फोटो व्यू देख सकते हैं. इसका अनुभव रियल लाइफ जैसा होता है और नेविगेशन और रूट प्लानिंग में मदद करता है.

विज्ञापन

भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

Mappls ऐप हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इसमें इंग्लिश का भी सपोर्ट है. यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुन सकते हैं.

रोड सेफ्टी और रियल-टाइम जानकारी

Mappls केवल मैप नहीं देता, बल्कि सेफ्टी अलर्ट, मौसम और एयर क्वालिटी जैसी रियल टाइम जानकारी भी उपलब्ध कराता है. इंटरनेट न होने पर भी डाउनलोड किए गए मैप्स की मदद से नेविगेशन किया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ